Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेडिटेशन व योगा से तनाव होगा खत्म

दुमका लॉकडाउन के कारण अभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में लोगों को समय काटना मुश्किल हो रहा है। वहीं लोगों में तनाव भी बढ़ रहा है। इसको लेकर भूविज्ञान सह पर्यावरणविद सिदो कान्हू मुर्मू विवि के प्राध्यापक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं और आम लोगों को तनाव से बचने के लिए कुछ उपाए बताए हैं। उन्होनें कहा है कि इससे निजात पाने के लिए सुबह योगा मेडिटेशन और इंडोर व्यायाम करें। विवि के नामित खेल पदाधिकारी ने छात्रों को तीन चैलेंज दिया है।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 23 Apr 2020 03:55 PM (IST)
Hero Image
मेडिटेशन व योगा से तनाव होगा खत्म

जागरण संवाददाता, दुमका: लॉकडाउन के कारण अभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में लोगों को समय काटना मुश्किल हो रहा है। वहीं लोगों में तनाव भी बढ़ रहा है। इसको लेकर भूविज्ञान सह पर्यावरणविद सिदो कान्हू मुर्मू विवि के प्राध्यापक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं और आम लोगों को तनाव से बचने के लिए कुछ उपाए बताए हैं। उन्होनें कहा है कि इससे निजात पाने के लिए सुबह योगा मेडिटेशन और इंडोर व्यायाम करें। विवि के नामित खेल पदाधिकारी ने छात्रों को तीन चैलेंज दिया है।

पहला कोई भी कार्य कर रहे तो 30 मिनट के बाद अपने घर के बरामद या घर परिसर में चक्कर लगाएं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होगी जो सेहत व स्वास्थ के लिए बहुत जरूरी है। दूसरी चुनौती हर 20 मिनट में 20 फीट की दूरी से 20 सेकंड तक देखना है तथा 20 सेकंड तक आंख बन्द रखना है।

तीसरी चुनौती नाक की ओर माथे पर ऊपर देखना है इसे करने से आंखों में लचीलापन आएगा एवं आंखों के आसपास के तनाव को दूर करेगा तथा ऊर्जा संचय होगा।

उदाहरण देकर बताया कि कछुआ तीन से चार बार 1 मिनट में सांस लेता है इसलिए उसकी उम्र ढाई सौ साल होती है। कोई कार्य करें तो 30 मिनट के अंतराल पर आंखों को एक बार जरूर रेस्ट दें। आंखों को आराम देंगे तो हमारे शरीर को आगे एनर्जी मिलती रहेगी। वहीं किताब पढ़ने, पेंटिंग बनाने और म्युजिक सुनने की भी सलाह दी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें