Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Garhwa News: ईडी ने हृदयानंद तिवारी के आवास पर नोटिस किया चस्‍पा, वापस रांची लौटी टीम

Jharkhand News अचानक से ईडी के अधिकारियों के पहुंचने की खबर के बाद गढ़वा में चर्चा का बाजार गर्म रहा। ईडी की दो सदस्यीय टीम गढ़वा पहुंची और सर्वप्रथम थाना पहुंचे। इसके बाद टीम ने कचहरी रोड में स्थित मंगल भवन निवासी हृदयानंद तिवारी पिता गोरखनाथ तिवारी के घर उमा निवास पर नोटिस चस्पा किया और वापस रांची रवाना हो गई।

By Jagran News Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 29 Jul 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
हृदयानंद तिवारी के घर पर नोटिस चस्‍पा कर लौटते ईडी पदाधि‍कारी।

जागरण संवाददाता, गढ़वा। रांची से सोमवार की दोपहर ईडी की दो सदस्यीय टीम गढ़वा पहुंची। टीम में शामिल पदाधिकारी सर्वप्रथम थाना पहुंचे। इसके उपरांत कचहरी रोड में स्थित मंगल भवन निवासी हृदयानंद तिवारी पिता गोरखनाथ तिवारी के घर उमा निवास पर नोटिस चस्पा कर वापस रांची लौट गई।

अचानक से ईडी के अधिकारियों के पहुंचने की खबर के बाद गढ़वा में चर्चा का बाजार गर्म रहा। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम प्रभात कुमार शर्मा न्यायालय एजेसी XVIII सह विशेष न्यायाधीश पीएमएल एक्ट रांची के आदेश के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई है।

हालांकि, गढ़वा पहुंचे ईडी के अधिकारी मीडिया से किसी प्रकार की बात करने से परहेज करते रहे। नोटिस चिपकाने के बाद ईडी की टीम रांची के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें - 

झारखंड की सियासत में 'बाहरी' पर बवाल, बंधु तिर्की पर भड़की भाजपा, कहा- कांग्रेस का रोपा बीज है विस्थापन

CP Radhakrishnan Tenure: भ्रष्टाचार पर सख्त रहे राधाकृष्णन, उच्च शिक्षा पर किया फोकस; सरकार के साथ रिश्तों में खटास