Move to Jagran APP

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2022: गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के नाम की घोषणा, See Here

Jharkhand Municipal Chunav 2022 झारखंड नगर निकाय चुनाव 2022 चुनाव को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा निर्वाची पदाधिकारी के नाम का चयन किया जा चुका है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarUpdated: Sat, 19 Nov 2022 02:09 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Municipal Chunav 2022: गढ़वा में नगर निकाय चुनाव को ले निर्वाची पदाधिकारी का नाम चयनित।

गढ़वा, ससं। Jharkhand Municipal Chunav 2022 झारखंड नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस हो गया है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में तेजी से चुनाव से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निकाय चुनाव को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर निकाय चुनाव को ले निर्वाची पदाधिकारी के नाम का भी चयन किया जा चुका है।

निर्वाची पदाधिकारी के नाम की सूची इस प्रकार है...

गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा तय निर्वाची पदाधिकारी की सूची के अनुसार, गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रंका रामनारायण सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए गढ़वा नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से चार तक के लिए गढ़वा बीडीओ कुुमुद कुमार झा, वार्ड संख्या पांच से आठ तक के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा अशोक कुमार भारती को, वार्ड संख्या नौ से 12 तक के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी निशांत अंजुम को, वार्ड 13 से 16 तक के लिए बीडीओ डंडा फनिश्वर रजवार को, वार्ड 17 से 21 तक के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी नीलेश कुमार मुर्मू को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के वार्ड एक से चार के लिए बीडीओ श्रवण राम निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं वार्ड पांच से आठ तक के लिए सगमा बीडीओ सत्यम कुमार को, वार्ड नौ से 12 तक के लिए बीडीओ भवनाथपुर जयपाल महतो को, वार्ड 13 से 17 तक के लिए केतार के बीडीओ मुकेश मछुआ को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जबकि मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड एक से चार के लिए बीडीओ मझिआंव नितेश भास्कर को, वार्ड पांच से आठ तक के लिए अंचलाधिकारी मझिआंव रामजी प्रसाद गुप्ता को, वार्ड नौ से 12 तक के लिए बीडीओ बरडीहा दीपमाला को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।