Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सजा होली का बाजार, पिचकारी, संक्रमण से बेखौफ जुट रही भीड़

संवाद सहयोगी गढ़वा होली को ले बाजार सज गए हैं। जगह जगह पर पिचकारी रंग गुलाल की दुक

By JagranEdited By: Updated: Sat, 27 Mar 2021 06:40 PM (IST)
Hero Image
सजा होली का बाजार, पिचकारी, संक्रमण से बेखौफ जुट रही भीड़

संवाद सहयोगी, गढ़वा : होली को ले बाजार सज गए हैं। जगह जगह पर पिचकारी, रंग गुलाल की दुकानें सज गई हैं। इसको लेकर शहर में भीड़ भाड़ देखने को मिल रहा है। बाजार में लोगों की खरीदारी से रौनक आ गई है। मगर कोरोना काल में लोगों की यह भीड़ डराने वाली है। ज्यादातर लोग बाजार में बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं। बाजार और दुकानों में कही भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा। ऐसे में होली के रंग में भंग पड़ सकता है। लोग इससे लापरवाह होकर खरीददारी के लिए निकल रहे हैं। कोरोना महामारी को ले सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है। मगर लोग पर्व के उत्साह में इसका अनुपालन करते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में यदि अचानक कोरोना का संक्रमण बढ़ जाए तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

-सज गर्इं रंग व पिचकारी की दुकानें

शहर के रंका मोड़, मुख्य पथ, भीतरी बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर होली को ले अबीर गुलाल, रंग, पिचकारी, मुखौटा आदि की दुकानें सज गई है। बाजार में पिचकारी 10 रुपये से लेकर 650 रुपये में उपलब्ध है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार पिचकारी, रंग, गुलाल आदि की खरीददारी कर रहें हैं। इसके अलावा मुखौटा 20 रुपये से लेकर 700 रुपये की दर से बेचे जा रहे हैं। बाजार में तरह तरह के मुखौटे बेचे जा रहें हैं। लोगों में होली को ले काफी उत्साह देखा जा रहा है। - सूर्यास्त के बाद किया जा सकता है होलिका दहन :

गढ़देवी मंदिर के पुजारी राजीव पांडेय ने बताया कि होलिका दहन सूर्यास्त के बाद किया जा सकता है। होलिका दहन का शुभ मुर्हुर्त सवा नौ बजे रात तक है। मगर लोग इसके बाद भी अद्‌र्घ्ररात्रि तक होलिका दहन कर सकते हैं। 29 मार्च को होली खेली जा जाएगी। लोग पूजा अर्चना के बाद होली खेलेगे।