Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड में आदिवासी महिला से 20 साल तक दुष्कर्म करता रहा हैवान, 3 बार कराया गर्भपात; मतांतरण का भी डाला दबाव

Jharkhand Crime News गढ़वा जिले के एक मुस्लिम बहुल गांव में रहने वाली 35 वर्षीय आदिवासी महिला ने इजहार अंसारी नामक व्यक्ति पर पिछले 20 वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता का तीन बार गर्भपात कराया और उसे अपने समुदाय में शादी नहीं करने की धमकी देते हुए इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाता रहा।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 25 Aug 2024 01:30 PM (IST)
Hero Image
आरोपी ने हथियार के बल पर 14 वर्ष की उम्र में पहली बार किया था दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बहुल गांव में रहने वाली 35 वर्षीय एक आदिवासी महिला से इजहार अंसारी नामक व्यक्ति पिछले 20 वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसका तीन बार गर्भपात कराया।

और तो और उसे अपने समुदाय में शादी नहीं करने की धमकी देते हुए इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाता रहा। इस घटना से उबकर पुलिस, महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग तक से गुहार लगाकर जब वह थक गई तो गढ़वा न्यायालय में परिवाद दायर किया।

कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करना का दिया आदेश

परिवाद पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने शनिवार को रंका थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2003 में जब वह 14 वर्ष की थी, तब इजहार जबरन उसके घर में घुसकर हथियार के बल पर नक्सली होने का भय दिखाकर उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। तब से लेकर अक्टूबर 2023 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

तीन बार कराया गर्भपात

इस दौरान उसका तीन बार गर्भपात भी कराया। इस बीच इजहार अंसारी दुधवल पंचायत का मुखिया भी बन गया, लेकिन पीड़िता पर ज्यादती करता रहा। इजहार ने उसे धमकी दी कि अगर वह मतांतरण नहीं करती है तो उसे वेश्यावृत्ति में धकेल देगा।

मुखिया है आरोपी

इस मामले में न्यायिक दंडाधिकरी प्रथम श्रेणी अनुलिका कुमार की अदालत ने रंका थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मतांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपितों में रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधवल पंचायत का मुखिया इजहार अंसारी, नदीम अंसारी व सुल्ताना परवीन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: झारखंड के ग्राम प्रधानों की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगी पहले से दोगुनी राशि; हेमंत सरकार का बड़ा निर्णय

Jharkhand News: झारखंड के ग्राम प्रधानों की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगी पहले से दोगुनी राशि; हेमंत सरकार का बड़ा निर्णय

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर