Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोन दिलाने के नाम पर धोखा! बहकावे में होटल पहुंची महिला संग सामूहिक दुष्‍कर्म, साथ में थी बच्‍ची, 3 गिरफ्तार

महिला को पहले लोन दिलाने का आश्‍वासन देकर गांडेय बाजार ले जाया गया। उसे एक महिला अपने साथ वहां लेकर गई थी। उसी वक्‍त दोनों खाना खाने के लिए होटल में बैठी और तभी दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 10 Feb 2023 08:56 AM (IST)
Hero Image
गिरिडीह में लोन दिलाने के नाम पर महिला संग दुष्‍कर्म

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग के गांडेय बाजार स्थित साईं ढाबा होटल में गुरुवार को देवरी थाना क्षेत्र की एक महिला को लोन दिलाने के नाम पर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के साथ तीन साल की एक बच्ची भी थी। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गांडेय थाना की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पीड़िता को भी थाना ले गई।

लोन दिलाने के नाम पर महिला को दिया झांसा

आरोपितों में गांडेय थाना क्षेत्र के अहरडीह निवासी 19 वर्षीय मो. जियाउल अंसारी, 18 वर्षीय मो. इंजमामुल हक व 18 वर्षीय मो. इरफान अंसारी है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। गांडेय थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि द्वारपहरी की एक महिला से उसकी जान पहचान थी। उस महिला ने उसे लोन दिलाने की बात कहकर बेंगाबाद ले जाने का हवाला दिया और गांडेय बाजार ले आई।

खाना खाने के लिए होटल में बैठते वक्‍त हुई वारदात

पुनः भोजन करने के लिए साईं ढाबा पहुंची। वहां उसे एक केबिन में बैठाकर होटल संचालक शंकर रवानी से बात करने लगी। इसी बीच संचालक के इशारे पर तीन युवक वहां पहुंचे। सभी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के शोर मचाने पर कुछ लोग वहां जुटे। गांडेय थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस को चकमा देकर होटल संचालक व महिला रिंकू देवी फरार हो गई। पुलिस होटल से तीनों आरोपितों व पीड़िता को अपने साथ थाना ले गई। इसी के साथ पुलिस ने होटल से सिगरेट, माचिस का डब्बा, शराब की खाली बोतल व निरोध का पैकेट बरामद किया। पुलिस सभी चीजों को जब्त कर थाना ले गई।

यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में भतीजों ने मिलकर लगाई चाचा के घर में आग, वृद्ध की जलकर हुई मौत, भाई के साथ भी की मारपीट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें