Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाबूलाल मरांडी बोले- लुटेरी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंके, धनवार में BJP की विजय संकल्प सभा में किया आह्वान

Jharkhand Politics झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने राज्‍य सरकार को भ्रष्ट और लुटेरी करार देते हुए विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। कहा कि राज्य की जनता झामुमो गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी का बदला लेने के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

By Jagran News Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 15 Jul 2024 12:49 PM (IST)
Hero Image
धनवार विधानसभा क्षेत्र के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय के पास अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

संवाद सहयोगी, धनवार (गिरिडीह)। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्ट और लुटेरी करार देते हुए विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता झामुमो गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी का बदला लेने के लिए तैयार है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। धनवार विधानसभा क्षेत्र के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय के पास रविवार को पार्टी की ओर से अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

भाजपा की सरकार बनना तय है: अन्‍नपूर्णा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धनवार विधानसभा क्षेत्र के 424 बूथों में भाजपा ने 303 बूथों पर बढ़त लेकर 117425 रिकार्ड मत लाया था। इसलिए सभी 424 बूथों से आए सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिनों और 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता इस संगठन के मेरुदंड हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है।

आइएनडीआइए गठबंधन के झूठ और षड्यंत्रों का मुखरता से विरोध करना है। भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि जब-जब झारखंड में भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार बनी तो विकास हुआ है। जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं तब से झारखंड के विकास का पहिया थम सा गया है।

यह भी पढ़ें - 

Jharkhand Politics: 'झारखंड में नहीं चली BJP की चाल...', बिहार के पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

शिवराज ने करप्‍शन को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, बोले- झारखंड पहला राज्‍य, जहां बाल्टी में किलो के हिसाब से बिक रही रेत