Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धनवार में दर्दनाक हादसा: बिना हेल्मेट वाहन चलाना पड़ा महंगा, 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 2 की मौत, 4 गंभीर

राजधनवार के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत परसन ओपी क्षेत्र स्थित सरिया- धनवार मुख्य मार्ग पर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Sat, 27 May 2023 12:48 AM (IST)
Hero Image
बिना हेल्मेट वाहन चलाना पड़ा महंगा, 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 2 की मौत, 4 गंभीर

संवाद सहयोगी, राजधनवार। झारखंड के राजधनवार के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत परसन ओपी क्षेत्र स्थित सरिया- धनवार मुख्य मार्ग पर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं। मृतकों में लगभग 40 वर्षीय आकाश यादव व लगभग 38 वर्षीय राजेंद्र यादव शामिल है। दोनों चाचा-भतीजे हैं। चाचा आकाश यादव है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना स्थल पर भीड़ जमी थी। पीड़ित स्वजन शव उठाकर ले गए। अस्पताल के बाहर क्रंदन से माहौल गमगीन था। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शुक्रवार को लगभग साढ़े नौ बजे रात धनवार प्रखंड के गिरिडीह पंचायत अंतर्गत कारूडीह से एक बाइक पर 36 वर्षीय मनोज यादव , 40 वर्षीय आकाश यादव , 38 वर्षीय राजेंद्र यादव बिरनी प्रखंड के कुबरी स्थित प्रतापपुर जा रहे थे।

सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर हो गई, इस बाइक पर श्रीराम डीह पंचायत के पूर्णाडीह निवासी 18 वर्षीय अजीत कुमार, मनसाडीह निवासी 32 वर्षीय भोला राय, मूरना निआसी 40 वर्षीय अनिल राय थे। राजेंद्र यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार में इलाज के उपरांत एंबुलेंस में चढ़ाते समय आकाश यादव की मौत हो गई। मनोज यादव, अनिल राय की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। अन्य जख्मी में अजित कुमार व भोला राय है।

अजित का इलाज मंगलम नर्सिंग होम में चल रहा है। अन्य तीन जख्मी बाहर रेफर जर दिया गया है। दोनों बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन को चला रहे थे। यदि ये लोग हेलमेट पहने रहते तो शायद मृतकों की जान नहीं जाती। सबों के सिर पर भी गंभीर चोट है।