Move to Jagran APP

Jharkhand Weather : चक्रवात रेमल से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल? IMD ने दी जानकारी

Jharkhand Weather झारखंड में चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से मौसम में हुए बदलाव के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां रेमल का असर रविवार देर शाम से ही दिखने लगा था। हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर से उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा।

By Pramod Chaudhary Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 28 May 2024 07:27 AM (IST)
Hero Image
चक्रवात रेमल से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Jharkhand Weather Forecast : तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। इसका कारण रहा बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल। इसका असर शहर सहित पूरे जिला में देखा गया। इससे न केवल तापमान में कमी हुई, बल्कि मौसम भी सुहाना रहा। लोगों को शरीर को झुलसाने वाली तेज धूप भी नहीं सहनी पड़ी।

रेमल की वजह से मौसम में आया ठंडापन

बता दें कि रविवार देर शाम से ही चक्रवात रेमल का असर दिखने लगा था। तेज हवाएं चलने लगी थीं। आसमान में काले-काले बादल भी छा गए थे।

ऐसा लग रहा था जैसे मूसलाधार बारिश होने वाली है। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तेज हवा के कारण मौसम में ठंडापन जरूर आ गया।

इधर, सोमवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ रहा। लोगों को दिनभर तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ा। दिनभर हवा भी चलती रही और आसमान में बादल छाए रहे।

तापमान में गिरावट हुई। यहां का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बहरहाल, बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस तूफान ने राहत प्रदान की।

जामताड़ा में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

वहीं अगर बात करें जामताड़ा की, तो जामताड़ा समेत आसपास के इलाके में बादलों की आवाजाही आज बरकरार रहेगी। आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी पड़ेगी। अगले दो दिनों के दौरान एक एमएम तक बारिश के आसार हैं।

हवा 17 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अगले दो दिनों के दौरान जामताड़ा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 मई को क्रमश:- 43 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहेगी और 30 मई को अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगी। 

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला में बारिश की संभावना

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में मंगलवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे। दोपहर बाद कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा की भी संभावना है।

वहीं पलामू ,गढ़वा व लातेहार जिले में मंगलवार को मौसम बादलों से भरा होगा। हल्की वर्षा व तेज हवा चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें:

शराब बिक्री में MRP से अधिक वसूली जारी, प्रशासन के आदेश को दिखा रहे ठेंगा; कैसे लगेगा लगाम?

Digital Land Record : मोबाइल फोन और लैपटॉप पर मिलेगी जमीन की सही लोकेशन, इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।