Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किशोरियों को रात में घर से बुलाया, जंगल में ले जाकर दो दिनों तक किया दुष्कर्म

Giridih Rape Case जिले के अलग-अलग गांवों दो नाबालिग लड़कियों के साथ शादी का प्रलोभन देकर दो युवकों ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपित व लड़कियां भी नाबालिग है। बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपित बिरनी प्रखंड के परतापुर गांव के हैं।

By Sakal Dev PanditEdited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 29 Oct 2023 12:12 PM (IST)
Hero Image
किशोरियों को रात में घर से बुलाया, जंगल में ले जाकर दिन-रात किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, बिरनी (गिरिडीह)। गिरिडीह के अलग-अलग गांवों में रहने वाली दो किशोरियों के साथ बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी जंगल में दो दिनों तक दुष्कर्म किया गया। इनमें से एक 16 व दूसरी 17 वर्ष की है। वहीं, दोनों आरोपितों की उम्र भी 17 वर्ष के करीब है।

बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपित बिरनी प्रखंड के परतापुर गांव के हैं। दोनों पीड़िताओं ने प्राथमिकी के लिए बिरनी थाना में अलग- अलग आवेदन दिया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह जांच में जुट गए हैं।

शादी करने का दिया झांसा

आवेदन में पीड़िताओं ने कहा है कि अपने मामा के घर में रह रही थी। दोनों से आरोपित युवक मोबाइल पर बातचीत करने लगे। दोनों युवक मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान करने लगे। मना करने पर दोनों युवक शादी करने का झांसा देने लगे।

दोनों युवकों ने उन्हें गत 25 अक्टूबर को रात करीब 11 बजे फोन कर घर से बाहर निकलने के लिए कहा। युवकों के कहने पर दोनों घर से बाहर निकल गई। दोनों युवक घर से कुछ दूर पर बाइक लेकर खड़े थे। युवकों ने कहा कि चलो शादी कर लेंगे।

फिर युवक उन दोनों को बाइक पर बैठा कर चितनखारी जंगल ले गए। जंगल में 25 व 26 अक्टूबर तक युवकों ने उन दोनों के साथ रात-दिन दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहने पर दोनों तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। फिर शादी करने से इनकार करने लगे।

दोनों आरोपित युवक फरार

27 अक्टूबर को पीड़िता के स्वजन ने एक आरोपित से मोबाइल पर बात की तो उसने कहा कि चितनखारी जंगल में सभी लोग हैं। फिर स्वजन चितनखारी जंगल पहुंचे। वहां पहुंचते ही दोनों युवक भाग गए।

लड़कियों ने स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार शाम स्वजन के साथ दोनों पीड़िता बिरनी थाना पहुंची। दोनों ने थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी लिखी जाएगी।

इधर, सूत्रों का कहना है कि दोनों युवकों का अलग-अलग लड़की से कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों अपनी-अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध भी बनाते आ रहे थे। दोनों युवकों ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो यह मामला थाना तक पहुंचा है।

ये भी पढे़ं -

Jharkhand News: हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि, अब बिजली के लिए डीवीसी पर निर्भर नहीं रहेगा झारखंड

फूल गया था 15 दिन के शिशु का पेट, हकीम ने इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दागा; जल गया बच्चा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर