Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड: तालाब में डूबने से चार किशोरियों की मौत, पूजा के लिए मिट्टी लेने गई थीं; अब गांव में पसरा मातम

झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में तालाब में डूब जाने से एक साथ चार किशोरियों की जान चली गई। जबकि अभी भी पूनम कुमारी नामक युवती की हालत गंभीर है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा गया। मिली जानकारी के मुताबिक किशोरियां पूजा के लिए मिट्टी लेने गई थीं और नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Tue, 19 Sep 2023 01:37 PM (IST)
Hero Image
तालाब में डूबने से चार किशोरियों की गई जान। फोटो प्रतीकात्मक

 जागरण संवाददाता, गिरिडीह : करमा पूजा के लिए नहाने और बालू लाने गई चार किशोरियों की मौत मंगलवार को तालाब में डूबने से हो गई। जबकि एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। सभी किशोरियां पचंबा थाना क्षेत्र के हंडाडीह गांव के बढ़ई टोला की थीं। एक साथ चार किशोरियों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

करमा पूजा के लिए लाने गई थीं बालू 

बताया जाता है कि बढ़ई टोले की चार किशोरियां करमा पूजा के लिए बालू लाने गई थीं। इससे पहले सभी सलैया रेलवे स्टेशन के पास स्थित सोना महतो तालाब में नहाने गईं। नहाने के दौरान ही वे सभी तालाब में डूब गईं। उन्हें डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में गुंडों की मौज, जिस भूमाफिया को करना था तड़ीपार; पुलिस ने उस पर लुटाया 'प्यार'

लोगों की चीख-पुकार सुनकर वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण किशोरियों को बचाने तालाब में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद सभी को किसी तरह बाहर निकाला गया। जिसके बाद तत्काल उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया।

चार की गई  जान एक की हालत नाजुक

वहां इलाज के दौरान 12 वर्षीय दिव्या कुमारी व सृष्टि कुमारी, 14 वर्षीय ममता कुमारी व 17 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। जबकि पूनम कुमारी की स्थिति गंभीर है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। करमा पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। मृत किशोरियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: एसीबी के हत्थे चढ़े 'दारोगा बाबू', थाना में ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार; जानिए क्या है पूरा मामला