Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीरटांड़ में झामुमो ने मनाया शहादत दिवस

पीरटांड़ 27 वर्ष पूर्व पीरटांड़ प्रखंड के हरलाड़ीह के शाहरपुरा गांव में हुए दो झाम

By JagranEdited By: Updated: Tue, 06 Apr 2021 07:22 PM (IST)
Hero Image
पीरटांड़ में झामुमो ने मनाया शहादत दिवस

पीरटांड़ : 27 वर्ष पूर्व पीरटांड़ प्रखंड के हरलाड़ीह के शाहरपुरा गांव में हुए दो झामुमो नेताओं की हत्या की गई थी। इन्हीं दोनों नेताओं परमेश्वर बेसरा एवं चांदोलाल हेंब्रम के शहादत को ले शनिवार को पीरटांड़ के आदिवासी समाज व झामुमो प्रखंड कमेटी ने संयुक्त रूप से शहादत दिवस शहरपुरा गांव में मनाया। उन दोनों की आत्मा के शांति के लिए पांच मिनट का मौन धारण रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेता झामुमो के थे। उस समय से इनके झामुमो में काफी पकड़ थी और वे समाज के हर तबके के लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहे थे। उसी वक्त दोनों की हत्या हो गई थी। उनके कदमों पर आज भी झामुमो नतमस्तक है। उनकी याद में प्रत्येक साल कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। लोगों से अपील की गई कि उनके बताए गए मार्ग पर चलें और आगे बढ़े। मौके पर रामलाल मुर्मू, महेश्वर मुर्मू, सुरेश मरांडी, महेश मरांडी, हीरालाल महतो, नुनवा हेंब्रम, गुलशन मरांडी आदि शामिल थे। बताया गया कि उनकी याद में यहां काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटते हैं और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहता है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर