Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धनवार में युवा कांग्रेस का विस्तार

धनवार में युवा कांग्रेस का विस्तार

By JagranEdited By: Updated: Fri, 08 Apr 2022 08:23 PM (IST)
Hero Image
धनवार में युवा कांग्रेस का विस्तार

धनवार में युवा कांग्रेस का विस्तार

संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ (गिरिडीह) : युवा कांग्रेस धनवार विधानसभा क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को धनवार के बुधुवाडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से विधानसभा कमेटी का विस्तार किया गया। विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह, सचिव विक्रम मंडल, मो एजाज, सैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ललन कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष प्रमोद राय ने दावा किया। कई युवाओं ने युवा कांग्रेस का सदस्यता ली। कहा कि संगठन सर्वोपरी है। बहुत जल्द धनवार विधानसभा क्षेत्र में में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। संगठन के साथ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। भवन जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने दर्जनों युवाओं को युवा कांग्रेस की सदस्यता लेने को सराहा। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय तथा संचालन राहुल कुमार सिंह ने किया। बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. हसनैन अली, प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव सह धनवार विधानसभा प्रभारी मरगूब आलम, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव यश सिन्हा, शहनवाज आलम, प्रखंड अध्यक्ष सुदामा राम, प्रकाश मंडल, संजय सिंह, सोनू सिंह, धर्मदेव सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें