Move to Jagran APP

सीआरपीएफ ने खुखरा में निकाली तिरंगा रैली

सीआरपीएफ ने खुखरा में निकाली तिरंगा रैली

By JagranEdited By: Updated: Thu, 11 Aug 2022 09:06 PM (IST)
Hero Image
सीआरपीएफ ने खुखरा में निकाली तिरंगा रैली

सीआरपीएफ ने खुखरा में निकाली तिरंगा रैली

संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह) : गुरुवार को खुखरा में तिरंगा झंडा रैली निकाली गई। यह रैली लगातार बारिश होने के बावजूद खुखरा पंचायत भवन से शुरू होकर लक्ष्मणपुरा, ताराटांड़, भागलपुर, गांधी चौक, बरियारपुर होते हुए वापस खुखरा पंचायत भवन पहुंची। पहली बार निकल रही इस तरह की रैली के बीच अति उत्साह देखा गया। रैली में गांव के लोगों से अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया गया। इसमें झंडा की महत्ता, गौरव, मान-सम्मान व गौरवपूर्ण इतिहास के विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 154 बटालियन सीआरपीएफ के सहायक कमांडेट किरण मनोहर कुजूर, खुखरा की मुखिया सुनयना पाठक, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, उप मुखिया गोवर्धन रजक, वार्ड सदस्य, आगंनबाड़ी सदस्य, सेविका, सहायिका तथा गांव के पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।