Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कलियुुग में माता भी निकली कुमाता, दूधमुंही बच्‍ची को जिंदा कुएं में फेंक निकल पड़ी मायके, मासूम ने तोड़ा दम

पपला देवी की सास का हाल ही में देहांत हो गया। पति बाहर रहता है और घर में सिर्फ वह और उसकी सात महीने की बच्‍ची रहती थी जिसे कुएं में फेंककर मार डाला गया। पुलिस ने बच्‍ची के शव को बाहर निकाल लिया है। पपला देवी के पति दिल्ली से घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लिए चल दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Thu, 22 Jun 2023 12:32 PM (IST)
Hero Image
मां ने दूधमुंही बच्ची को जिंदा ही कुआं में डाल दिया।

संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह)। गावां प्रखंड के तराई गांव की एक महिला ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। बुधवार दोपहर महिला ने स्वयं अपनी दूधमुंही बच्ची को जिंदा ही कुआं में डाल दिया और इसके बाद पैदल ही अपने मायके के लिए निकल गई। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई।

बेरहम मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्ची के शव को कुएं से निकालकर पुलिस ने जब्त कर लिया है। महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तराई निवासी अनुज यादव दिल्ली में काम करता है, जबकि उसकी मां व पत्नी पपला देवी व दूधमुंही बच्ची तराई में ही रहती थी। कुछ दिनों पूर्व अनुज की मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद अनुज की पत्नी पपला देवी और सात माह की बेटी घर में बच गई। दोनों साथ रहते थे।

कुएं में बच्‍ची को फेंक निकल पड़ी महिला

बुधवार की सुबह पपला देवी बगैर बच्ची के साथ पैदल ही अपने मायके इसी थाना क्षेत्र के सीरी जा रही थी। रास्ते में रिश्तेदार ने उसे अकेले जाता देखा तो उससे पूछा कि बेटी कहां है। इस पर महिला ने कहा कि बेटी को कुएं में फेंक दिया है।

इतना सुनते ही लोगों ने महिला को पकड़ लिया और मामले के बारे गावां थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची के शव को कुएं से निकाला गया। उसका पति दिल्ली से घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लिए चल दिया है। डीएसपी संजय राणा ने बताया कि महिला पपला देवी ने अपनी बेटी को कुआं में फेंक दिया है। बच्ची की मौत हो गई है।

मां ने खौलते तेल में डाली बेटे की उंगलियां

इसी तरह की एक दिल दहला देने वाली घटना हाल ही में उत्‍तर प्रदेश के बाराबांकी से सामने आई थी, जिसमें मां ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए अपने पांच साल के बच्चे की उंगलियां कढ़ाई में खौलते तेल में डाल दी, वह भी महज इसलिए क्‍योंकि वह दूध नहीं पीना चाह रहा था। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर