Move to Jagran APP

हर हाल में लागू करेंगे 1932 खतिहान आधारित स्थानीय नीति : जगरनाथ

मंत्री ने किया प्लस टू विद्यालय का उद्घाटन

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Mar 2022 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 12 Mar 2022 10:08 PM (IST)
हर हाल में लागू करेंगे 1932 खतिहान आधारित स्थानीय नीति : जगरनाथ

हर हाल में लागू करेंगे 1932 खतिहान आधारित स्थानीय नीति : जगरनाथ

संस, डुमरी/ निमियाघाट (गिरिडीह) : हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति हर हाल में लागू करेंगे। यह बात शिक्षा मंत्री डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कही। मंत्री ने शनिवार को डुमरी प्रखंड के गलागी एवं अमरा में प्लस टू हाईस्कूल का उद्घाटन करने पहुंच थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। पारा शिक्षकों की समस्या का समाधान किया गया। आज जो 1932 खतियान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वही लोग इस आंदोलन को बर्बाद कर रहे हैं। रघुवर दास सरकार ने जब 1985 से झारखंड में रहने वालों को झारखंडी मानते हुए उन्हें तमाम सुविधाएं देने की बात कही थी और इससे संबंधित नियम लागू किया था, तो उस समय कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आतिशबाजी की थी। उन्होंने उस फैसले को ऐतिहासिक बताया था, लेकिन आज उन्हें 1932 कैसे याद आ गया।

इस दौरान पोषण सखियों ने अपनी सेवा नियमित करने व गलागी विद्यालय के प्रबंधन ने स्कूल की कमियों से संबंधित आवेदन देकर उसे पूरा करने की मांग की। इसके पूर्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी व खोरठा में स्वागत गीत गाकर मंत्री का स्वागत किया। उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान डीईओ पुष्पा कुजूर, आरईओ विनय कुमार, एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, सीओ धनंजय गुप्ता, इंस्पेक्टर आदिकांत महतो, जिप अध्यक्ष राकेश महतो, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, जिप सदस्य भोला सिंह, राजकुमार पांडेय, कैलाश चौधरी, बरकत अली, डेगनरायण महतो, चरकू मरांडी, दुलारचंद महतो, बेनी प्रसाद महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, संजय मेहता, उमाशंकर राय, अजीत माथुर, तापेश्वर सिह, बबलू महतो, उपेंद्र महतो, पंकज महतो, सोहन महतो, माणिकचंद महतो, झामुमो नगर अध्यक्ष मृत्युंजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी अजय कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

मंत्री को प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंपा

संस, बगोदर (गिरिडीह) : औंरा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को औंरा को प्रखंड बनाने की मांग को ले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि बगोदर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र चौधरीबांध, बेको पूर्वी, बेको पश्चिमी, पोखरिया, खेतको, अलगडीहा, औंरा, तिरला, हेसला व कुसमरजा के ग्रामीणों की बगोदर प्रखंड मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण परेशानी होती है। बगोदर प्रखंड का क्षेत्र बड़ा होने के कारण भी इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता है। छोटे-छोटे काम जैसे जाति, आवासीय आय आदि के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में औंरा को प्रखंड बनाकर डुमरी अनुमंडल से जोड़ दिया जाए। मौके पर चौधरीबांध पंचायत के मुखिया पति प्रेमचंद साहू, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र साव, सिकंदर अली, इश्तियाक अंसारी शामिल थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.