Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस ने झारखंड में असम CM के खिलाफ खोला मोर्चा, जगह-जगह किया विरोध-प्रदर्शन; लगाया ये गंभीर आरोप

झारखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर गोड्डा के हटिया चौक पर कांग्रेस ने केंद्र एवं असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला जब असम राज्य में प्रवेश किया तो आरोप है कि वहां सीएम हेमंता बिस्वा सरमा के समर्थकों ने कांग्रेस के काफिले पर हमला कर दिया है।

By Vidhu Vinod Edited By: Shashank ShekharUpdated: Tue, 23 Jan 2024 02:06 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने झारखंड में असम CM के खिलाफ खोला मोर्चा, जगह-जगह किया विरोध-प्रदर्शन (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, गोड्डा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर सोमवार को शहर के हटिया चौक पर कांग्रेस कमेटी की ओर से सांकेतिक रूप से केंद्र सरकार एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिला जब असम राज्य में प्रवेश किया तो वहां सीएम हेमंता बिस्वा सरमा के समर्थकों ने कांग्रेस की काफिले पर हमला कर दिया है, जिसके विरोध में गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को पुतल दहन कार्यक्रम किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और असम सरकार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से डर हो गया है। भाजपा को यह पच नहीं रहा है।

डर है कहीं दस वर्ष के काम काज का भेद न खुल जाए। इसलिए, यात्रा पर अब हमला कराया रहा है। यह निंदनीय घटना है। कांग्रेस की ओर से इसका पूरे देश में विरोध जताया जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद 

मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, प्रवक्ता अकबर अली, महासचिव कुंदन ठाकुर, अभय जायसवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास सिंह, जिला सचिव सुशीला देवी, नगर उपाध्यक्ष वेणु चौबे, सुशील मोदी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशि यादव, नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी, कार्यालय प्रभारी सोनी सिंह, मो. नजमी, मो कबीर अंसारी, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर साह, अशोक यादव, अमर मुर्मू, पप्पू यादव, राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: धनबाद सीट से मासस के ये प्रत्याशी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पुराने चेहरे आउट

ये भी पढ़ें: नेताजी ने अंग्रेजों के खिलाफ झारखंड के इस घर में बनाई थी रणनीति, स्‍वतंत्रता सेनानी की बहू का हैरान करने वाला खुलासा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर