Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी युगल किशोर चौबे का निधन

पथरगामा देश की स्वतंत्रता में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी 94 वर्षी

By JagranEdited By: Updated: Wed, 21 Jul 2021 07:45 PM (IST)
Hero Image
स्वतंत्रता सेनानी युगल किशोर चौबे का निधन

संवाद सहयोगी, पथरगामा : देश की स्वतंत्रता में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी 94 वर्षीय युगल किशोर चौबे का निधन बुधवार को हो गया। पिछले दो सप्ताह से वह बीमार चल रहे थे। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांसें लीं। पथरगामा सीओ सह बीडीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी बलिराम रावत सहित पुलिस जवानों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। युगल किशोर चौबे पांच बार राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके थे। झारखंड के राज्यपाल के हाथों तीन बार सम्मानित हुए थे। अभी हाल ही में सांसद निशिकांत दूबे ने उनके घर पहुंच कर उन्हें ऐप के द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। पथरगामा के लोगों व मौजूद पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चौबे, पूर्व जीपी विक्रमादित्य चौबे, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत, मुनीलाल भगत, विश्व हिदू परिषद के अबनी भगत, पंचायत अध्यक्ष गोपाल भगत, सुशील भगत, सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन यादव साहित अन्य स्वजन मौजूद थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।