Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: गोड्डा में झाड़फूंक कराने गई थी महिला, फिर तांत्रिक ने किया कुछ ऐसा कि भागकर पहुंची थाने

Jharkhand News एक आदिवासी महिला के साथ झाड़फूंक के नाम पर छेड़खानी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गोड्डा के एक तांत्रिक पर आरोप है कि उसने महिला के साथ गलत हरकत की और नशीला लड्डू खिलाकर 7000 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By Ravi Kant Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 26 Sep 2024 03:57 PM (IST)
Hero Image
झाड़फूंक कराने गई थी महिला के साथ तांत्रिक ने किया गलत काम (जागरण सांकेतिक)

 संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट (गोड्डा)। आदिवासी महिला के साथ झाड़फूंक के नाम पर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। मामला देवडांड़ थाना क्षेत्र का है। वहां एक आदिवासी बहुल गांव में गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का तांत्रिक कुदुस एक आदिवासी महिला के बुलावे पर गया था। वहां तांत्रिक ने महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की और नशीला लड्डू खिलाकर घर से सात हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इसको लेकर देवडांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल के लिए महिला को भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। आवेदन में महिला ने लिखा है कि उसकी उम्र 28 साल है । उसके पति के बड़े भाई की दिमागी हालत खराब चल रहा है।

उसी के इलाज के लिए एक तांत्रिक को घर पर बुलाया जिसका नाम कुदुस है। वह धोपड़ी गांव का रहने वाला है। झाड़फूंक को लेकर घर आने के बाद उसने घर में सभी सदस्यों को एक जगह में बैठाया और कहा कि जब तक वह नहीं बोलेगे तब तक कोई अपनी जगह से उठाना नहीं। उसके बाद उसने महिला को लड्डू खिलाया और अगरबत्ती हाथ में पकड़वाया। वह उसे घर के अंदर एक कमरे में ले गया और महिला के शरीर में हाथ फेरने लगा। लड्डू में नशा होने के कारण महिला मुर्छित अवस्था में हो गई।

इस बीच तांत्रिक उसके शरीर को छेड़ने लगा। प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की। उसने यह सब बात किसी को बताने से मना किया। बाद में बाल पकड़ कर फिर से उसी जगह पर ले आया । कुछ देर बाद होश आया तो महिला आबाक रह गई कि तांत्रिक वहां से फरार हो गया वहीं घर से 7500 रुपये भी उसने टपा लिया। महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों को यह बात बताई। घर वालों ने कहा कि तांत्रिक इससे पहले भी यहां आया है और घर में धुआं धुआं कर बारी-बारी से महिलाओं के साथ गलत हरकत किया है।

महिला ने आरोपित तांत्रिक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भाजपा का शिष्ट मंडल मिला पीड़ित परिवार से : भाजपा का शिष्टमंडल बुधवार को पीड़ित परिवार से मिला। शिष्ट मंडल में भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू, जिप सदस्य चुंडा मरांडी, डब्लू भगत आदि ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित आदिवासी महिलाओं के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए सुशील टुडू ने कहा कि झारखंड प्रदेश में बहन बेटियों की रक्षा करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल है। आदिवासी बहन बेटियों को सुरक्षित रखने की जगह सामुदाय विशेष के लोगों को संरक्षण देने का काम हो रहा है। पीड़ित परिवार को उचित न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा ने जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें