Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sikkim Flood: गोड्डा के 2 मजदूर लापता, 50 फंसे, घर में बच्‍चे रोते-बिलखते कर रहे इंतजार, नहीं हो पा रहा संपर्क

Sikkim Flood News सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से तबाही का मंजर है। कई लोगों की मौत हो गई है तो कई फंसे हुए हैं और कई लापता हैं। परिवारवाले इनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे लेकिन नहीं हो पा रहा है। इन लापता लोगों में गोड्डा के दो मजदूर भी हैं। वहीं जिले के 50 से अधिक मजदूर जहां-तहां फंसे हुए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 06 Oct 2023 09:22 AM (IST)
Hero Image
रानीडीहा गांव में मोहम्मद मंसूर अंसारी और मोहम्मद अनारूल अंसारी  का इंतजार करते परिवार वाले।

जासं, गोड्डा। Sikkim Flood, Godda News: उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से ल्होनक झील और तिस्ता नदी में आई बाढ़ में सैकड़ों लोग लापता हैं। इनमें गोड्डा के दो मजदूर मंसूर अंसारी व अनारुल अंसारी भी शामिल हैं। वहीं जिले के 50 से अधिक मजदूर चारों तरफ फैले मलबे के चलते जहां-तहां फंसे हुए हैं।

दो महीने पहले कमाने खातिर गए थे सिक्किम

सभी मजदूर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव के रहने वाले हैं। सिक्किम में फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश भेजकर जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है।

स्वजनों ने बताया कि दो माह पहले यहां से 50-60 मजदूर सड़क निर्माण कंपनी में काम करने सिक्किम गए थे।

स्वजनों के अनुसार, मंगलवार को वहां बादल फटने से आई बाढ़ में आधी रात को दोनों मजदूर घर के साथ बह गए। उनके सहकर्मियों ने गुरुवार को उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: नेशनल शूटर तारा सहदेव यौन उत्‍पीड़न मामले में कोर्ट का फैसला, रकीबुल को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

दोनों श्रमिक वहां ग्रिप्स नाम की रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजूदरी करते हैं। इधर, श्रमिकों के स्वजनों ने लापता दोनों मजूदरों की मदद के लिए शासन-प्रशाासन से गुहार लगाई है। घर के कमाने वाले सदस्यों के साथ अनहोनी की आशंका से दोनों के परिवार वालों की हालत दयनीय है।

घरवाले सुरक्षित वापसी का कर रहे इंतजार

बताया गया कि मंसूर अंसारी अपनी पत्नी और चार बच्चों को गांव में छोड़कर सिक्किम कमाने गया है। वहीं, अनारुल अंसारी की पत्नी और तीन बच्चे उसकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

बाढ़ में लापता श्रमिकों की उम्र 30-35 वर्ष बताई गई है। सिक्किम त्रासदी में फंसे मजदूरों का संदेश मिलने के बाद रानीडीह गांव के लोग सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सीने पर प्रेमी ने किया चाकू से वार, बाद में दया आई तो अस्‍पताल गया देखने, लोगों ने दौड़ाकर पीटा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें