Move to Jagran APP

झारखंड के गोड्डा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

Jharkhand News झारखंड के गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में विजयादशमी की रात एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। आरोपितों का नाम जोहन बेसरा राकेश टुडू और उमेश टुडू है।

By Deepak SahEdited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 14 Oct 2024 04:54 PM (IST)
Hero Image
गोड्डा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बोआरीजोर (गोड्डा)। बोआरीजोर थाना की पुलिस ने एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की यह घटना विजयादशमी की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर बोआरीजोर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजयादशमी की रात ललमटिया से मेला देखकर अपने घर लौट रही एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। आरोपितों में 25 वर्षीय राकेश टुडू, 26 वर्षीय उमेश टुडू और 24 वर्षीय जोहन बेसरा शामिल है। तीनों रामकोल गांव के रहने वाले हैं।

बताया गया कि मेले से लौट रही किशोरी को जबरन सागवान भिठा जंगल ले जाकर आरोपितों ने बारी-बारी से अपने हवस का शिकार बनाया। देर रात जब किशोरी अपने घर लौटी तो पूरी घटना की जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद स्वजनों से पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

तीनों बदमाश रामकोल गांव के बाहर मोबाइल में क्रिकेट मैच देख रहे थे। उसी समय उक्त किशारी अपनी एक सलेही के साथ ललमटिया मेला देख कर लौट रही थी। तीनों युवकों ने एक किशोरी को पकड़ लिया। वहीं, उसकी सहेली युवकों के चंगुल से निकल कर किसी तरह अपने घर चली गई। 

आरोपितों ने किशोरी के साथ सागवानभिठा जंगल में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद किशोरी ने स्वजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद बोआरीजोर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू की।

पुलिस निरीक्षक बीरेंद्र पासवान और उपेंद्र कुमार महतो के साथ थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा, आनंद कुमार साहा, अंकित कुमार झा, रोमा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी कर तीनों को रामकाेल गांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं, किशोरी की मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। मेडिकल जांच के बाद किशोरी को स्वजनों को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में उपस्थित कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेजा गया।

बोआरीजोर थाना क्षेत्र के रामकोल गांव के बाद आरोपित जोहन बेसरा, राकेश टुडू और उमेश टुडू ने मिलकर एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान किया जा रहा है। - विजय केरकेट्टा, थाना प्रभारी, बोआरीजोर।

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: गिरवी जमीन वापस नहीं करने पर पति-पत्नी और बेटी की हत्या, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें- पेयजल स्वच्छता विभाग में घोटाले को लेकर 20 ठिकानों पर ED की छापामारी, मंत्री और IAS के करीबियों के घर पर दबिश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें