Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्‍यार, इश्‍क और इंतकाम... स्‍कूल में दो टीचरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बंदूक चलाने वाले शिक्षक ने खुद पर भी चलाई गोली; फिर...

झारखंड में गोड्डा के पौड़ेयाघाट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चतरा उच्च विद्यालय में प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में रवि रंजन ने खुद को भी गोली मार ली। मृतकों में सुजाता देवी और आदेश सिंह शामिल हैं। स्‍कूल की लाइब्रेरी में घटना को अंजाम दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 30 Jan 2024 02:14 PM (IST)
Hero Image
पोड़ैयाहाट के चतरा उत्क्रमित विद्यालय में दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या।

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट, (गोड्डा)। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के चतरा उच्च विद्यालय में प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में रवि रंजन ने खुद को भी गोली मार ली। मृतकों में सुजाता देवी और आदेश सिंह शामिल हैं। रवि रंजन भी बुरी तरह घायल है। प्रेम प्रसंग में गोली चलने की बात कही जा रही है।

स्‍कूल की लाइब्रेरी में चली छह राउंड गोली

शिक्षिका सुजाता के पति फौज में है जबकि गोली मारने वाला रवि रंजन का अपनी पत्नी से डाइवोर्स हो गया है। स्कूल की लाइब्रेरी हाॅल को बंद करके छह राउंड गोली चली है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।

बताया जाता है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय चतरा में मंगलवार को तकरीबन 10:15 बजे गोली मारकर एक शिक्षिका और एक शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि गोली चलाने वाला शिक्षक रवि रंजन ने बाद में खुद को भी गोली मार ली।

स्‍कूल में क्‍लास चलने के दौरान गोलीबारी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल में क्लास चल रही थी। तभी तीनों शिक्षक लाइब्रेरी रूम में प्रवेश किया और अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद गोली चलने की आवाज आई। बाद में पुलिस बल आकर जब दरवाजा को तोड़ा तो उसमें देखा गया कि आदर्श कुमार सिंह जो यूपी चंदौली गांव के रहने वाले शिक्षक अपने कुर्सी पर मृत पड़ा हुआ था और गोली उसके सीने में लगी थी।

वहीं दूसरी ओर शिक्षिका सुजाता कुमारी भी जमीन पर गिरी पड़ी थी और उसकी भी मौत हो चुकी थी। वहीं तीसरे रवि रंजन की कनपटी में गोली लगी थी। वह भी चिंताजनक स्थिति में गिरा हुआ था‌ पुलिस बल ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट भेज दिया। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का बताया रहा है। पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: 'लापता हेमंत सोरेन को ढूंढ लाओ; 11 हजार रुपये दूंगा...', BJP नेता का एलान; जगह-जगह चिपकाए पोस्टर

यह भी पढ़ें: कल्‍पना सोरेन बनेंगी झारखंड की सीएम? बिहार के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज, JMM-कांग्रेस विधायकों को बुलाया गया रांची