Move to Jagran APP

Gumla News: 20 हाथियों का झूंड मचा रहा है उत्पात, दर्जनों घरों को किया तहस-नहस, फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

तीन दिनों से 20 जंगली हाथियों का समूह उपरखटंगा पंचायत के सोपो गांव में उत्पात मचा रहा है। हाथियों का यह झुंड तीन सगे भाई समेत पाँच ग्रामीणों के घरों को रात में तहस नहस कर दिया है।

By Santosh KumarEdited By: Mohit TripathiUpdated: Thu, 29 Dec 2022 11:54 PM (IST)
Hero Image
20 हाथियों का झूंड गांव में मचा रहा है उत्पात।

गुमला, संवाद सूत्र: तीन दिनों से 20 जंगली हाथियों का समूह उपरखटंगा पंचायत के सोपो गांव में उत्पात मचा रहा है। हाथियों का यह झुंड तीन सगे भाई समेत पाँच ग्रामीणों के घरों को रात में तहस-नहस कर दिया है। इसके अलावा एक दर्जन से भी अधिक किसानों के सब्जी खेती  समेत कई अन्य खेतों को रौंद कर बर्बाद कर दिया है।

ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार को कुरुमगढ़ रेंज की रेंजर गायत्री देवी वनरक्षियों के साथ सोपो गांव पहुँची और फिर हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाए घरों व खेतों के मुआयना किया। उसके बाद सोपो विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक किया। उन्होंने ग्रामीणों को हथिनी द्वारा एक नया शिशु हाथी के जन्म देने की जानकारी दी। इस प्रकार बच्चा हाथी की संख्या तीन हो गई है। इससे उन्हें भय सता रहा है कि इनका झुंड फिलहाल नहीं भागेगा। मौके पर ग्रामीणों के बीच मशाल,टॉर्च ,पटाखों का वितरण किया।

उहोंने घोषणा किया कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से हाथी भगाओ दस्ता को बुलाया जायेगा। जिसके बाद उन्हें खदेड़कर जंगल की ओर पहुँचाया जाएगा। फिलहाल हाथियों का झुंड सोपो जंगल मे विचरण कर रहा है और किसान जान-माल और फसल को लेकर भयभीत हैं।

ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। बैठक में मुखिया कांता एक्का, वनरक्षी मो शम्मी आफ़ताब, हेमराज उराँव, रजत डुंगडुंग, वन प्रबंधन सह सुरक्षा समिति के मनोहर राय, करमपाल सिंह,भीम चीक बड़ाईक ,जीतू खड़िया ,बीरबल सिंह,कुलेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।