Move to Jagran APP

Jharkhand: गुमला के होटल में घुसी पंजाब पुलिस, छापेमारी की और संचालक को उठा ले गई; जानें पूरा मामला

Gumla Hotel Owner Arrested गुमला के एक होटल कारोबारी के तार मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्‍त से जुड़े हैं। इसी सिलस‍िले में पंजाब के फाजिल्‍का जिले की पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने पहले होटल में छापेमारी की। बाद में संचालक को अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई। इस दौरान गुमला पुलिस भी पंजाब पुलिस के साथ थी।

By Nirmal Kumar Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 06 Jul 2024 09:31 AM (IST)
Hero Image
नशीले पदार्थ के कारोबार मामले में होटल संचालक को गिरफ्तार कर ले जाती पंजाब पुलिस।

संवाद सूत्र, गुमला। पंजाब से 66 किलोग्राम अफीम की खरीददारी करने के मामले में पंजाब व गुमला की पुलिस ने गुरुवार की रात गुमला बाइपास स्थित होटल सेलिब्रेशन इन में छापामारी कर होटल संचालक कमल सिंह को गिरफ्तार कर पंजाब ले गई।

पंजाब पुलिस की टीम से इंस्पेक्टर रमन कंबोज ने बताया कि पंजाब के फाजिल्का जिला अन्तर्गत कुंयासर्वा थाना में अफीम कारोबार से जुड़ा एक मामला दर्ज है, जिसमें कमल सिंह ने 66 किलोग्राम अफीम की खरीददारी की है। इसका खुलासा 27 जून 2024 को कुंयासर्वा थाना में केस दर्ज होने के बाद अनुसंधान में हुआ।

कमल सिंह पंजाब से अफीम खरीदकर गुमला में बिक्री करता है। अनुसंधान में कमल सिंह के नाम आने के बाद पंजाब पुलिस के पांच सदस्यीय टीम गुमला पहुंची और गुमला थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात तीन घंटे तक होटल सेलिब्रेशन इन में छापामारी की गई।

पुलिस को होटल से मादक पदार्थ हाथ नहीं लगे। रात में होटल संचालक कमल सिंह और उसके एक कर्मचारी कृपाल सिंह को हिरासत में लिया गया।

गहन पूछताछ के पंजाब पुलिस कमल सिंह को मेडिकल जांच के बाद अपने साथ ले गई। कर्मचारी कृपाल सिंह से गुमला थाना में पूछताछ चल रहा है। जाते वक्त पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी का हार्डडिस्क् भी अपने साथ लेते गई।

लखनऊ कोर्ट में भी केस हैं लंबित

'होटल सेलिब्रेशन इन' के संचालक कमल सिंह पर नशीले पदार्थों के कारोबार मामले में लखनऊ कोर्ट में केस लंबित होने का भी एक मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस संबंध में कोई पूरी जानकारी नहीं दे सकता। संभावना यह भी जताया जा रहा है कि अन्य थानों में भी कमल सिंह के खिलाफ मामले दर्ज होगा।

गुमला में ब्राउन शुगर के बढ़ते प्रचलन में होटल सेलिब्रेशन भी चर्चा में रहा है। सूत्रों की माने तो कमल सिंह काफी लंबे समय से नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ा है। ब्राउन शुगर व अन्य नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की है।

कमल सिंह मूल रूप से सिसई थाना क्षेत्र के मुरगू का रहने वाला है और गुमला बाइपास में होटल सेलिब्रेशन इन के नाम से करोड़ों की लागत से होटल का निर्माण किया है। उल्लेखनीय है कि डुमरडीह और आस पास के गांवों के काफी संख्या में युवा ड्रग्स का शिकार हुए हैं।

बाजार में यह भी चर्चा है कि इसका सूत्रधार कहीं होटल का संचालक ही तो नहीं है। इस होटल के आस पास स्कूली बच्चों का आवामन काफी बढ़ गया था। संदिग्ध लोगों का जमावड़ा भी यहां देखा जाता था। ग्रामीणों ने होटल को बंद कराने का भी निर्णय लिया था। इसके लिए एक बार प्रयास भी हुआ था।

ड्रग्स कारोबारियों में मचा हड़कंप

होटल में की गई कार्रवाई के बाद गुमला शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के ड्रग्स कारोबारियों में हड़कंप मचा है।ड्रग्स कारोबारियों को इस बात का भय सता रहा है कि कमल सिंह से पूछताछ के दौरान स्थानीय उन लोगों का नाम भी न ले ले जो इस कारोबार से जुड़े हैं।

हालांकि, पुलिस का दावा है कि कमल सिंह ने कई राज उगले हैं। स्थानीय कारोबारियों पर पुलिस शिकंजा कसेगा। जिले में ड्रग्स का फैला कोकस को पुलिस नष्ट जल्द ही नष्ट कर देगा।

बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं

होटल सेलिब्रेशन इन के संचालक कमल सिंह अपने गांव मुरगू में नया और पुराना नौ तालाब में मछली पालन के लिए पांच क्विंटल जीरा कलकत्ता से मंगाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता में मछली बीज लोड हो गया था।

शुक्रवार की सुबह मछली बीज का पैसा ट्रांसफर किया जाना था और उधर से मछली बीज का खेप आता। लेकिन समय से पहले गड़बड़ हो गया। कमल सिंह की गिरफ्तारी के बाद चर्चा यह है कि मछली पालन से ब्लैक मनी को व्हाइट मनी बनाने की योजना थी।

जानकार सूत्रों ने बताया कि मछली जीरा प्रतिकिलो कलकत्ता से गुमला पहुंचा कर लगभग पांच सौ रुपये किलो पड़ता है। कमल सिंह ने पांच क्विंटल मछली जीरा मंगाया था।

यह भी पढ़ें - 

Lobin Hembram: लोबिन हेम्ब्रम की विधायकी पर मंडराया खतरा! इस मामले की हुई सुनवाई, JMM ने कर दी ये मांग

Gumla News: हरीनाखाड़ में मिले 36 केन बम, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना; गांव में मची सनसनी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।