Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मनुष्य के उत्थान के लिए प्रभु यीशु ने धरती पर लिया था जन्म

गुमला : मनुष्य के उत्थान के लिए प्रभु यीशु ने इस धरती पर जन्म लिया था। तब संसार, देश व समाज की

By JagranEdited By: Updated: Mon, 26 Mar 2018 03:00 AM (IST)
Hero Image
मनुष्य के उत्थान के लिए प्रभु यीशु ने धरती पर लिया था जन्म

गुमला : मनुष्य के उत्थान के लिए प्रभु यीशु ने इस धरती पर जन्म लिया था। तब संसार, देश व समाज की स्थिति कुछ और ही थी। अन्याय चरम पर था। ऐसे समय में धरती पर जन्म लेकर मानव को प्रभु यीशु ने दुखों से मुक्त किया। इसलिए उन्हें मुक्ति दाता भी कहते हैं। रविवार को संत पात्रिक महागिरजाघर में खजूर पर्व के अवसर पर उपस्थित ºीस्त विश्वासियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें बिशप पाल लकड़ा ने कहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व यीशु के येरुशेलम शहर में स्वागत की याद में मनाया जाता है। उनके स्वागत में वहां के लोगों ने खजूर के पत्ते लेकर उनका स्वागत किया था। इस पुण्य सप्ताह में हम प्रभु यीशु को समर्पित कर दें। प्रभु यीशु को दुख का अहसास होने के बावजूद वे विचलित नहीं हुए। बल्कि मानव हितों के लिए वे शूली पर चढ़ गए। शूली पर चढ़ाने वालों को उन्होंने क्षमादान दिया। प्रभु यीशु क्षमा के ऐसे प्रतिपूर्ति थे। कहा कि आज यीशु के बताए मार्ग पर विश्वासियों को चलने की जरूरत है। इस भौतिक युग में लोग धन वैभव के पीछे भाग रहे हैं। लेकिन हमें आध्यात्मिक की तरफ जाने की जरुरत है। विश्वासियों ने खजूर के पत्ते लहराकर शांति के राजा का स्वागत किया। संत पात्रिक मैदान से विश्वासियों ने एक जुलूस निकाला जो उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल तक गई तथा वहां से वापस संत पात्रिक मैदान पहुंची। इस दौरान विश्वासी प्रभु यीशु का जयकारा लगा रहे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप रुप से फादर सिप्रियन कुल्लू, फा. रामू भिनसेंट ¨मज, फा. नीलम, फा. प्रफुल्ल एक्का, फादर मनोहर खोया, फादर रवि भूषण, सिस्टर हिरिमला, सि. अजीता, सि. मधुरा, सि. ज्योति, सि. मरियाना, सि. एलिजाबेथ आदि थे

रायडीह के माझाटोली कैथोलिक चर्च में फादर आनन्द प्रकाश खाखा के अगुवाई में अन्य पुरोहितों ने मिस्सा पूजा किया। उन्होंने विश्वसियों को पर्व की महत्ता के बारे में बताया। मौके पर एक शोभा यात्रा निकाली गई जो बस स्टैंड शंख मोड़ होता हुआ पेट्रोल पंप तक गया। फिर उसी मार्ग से वापस चर्च में पहुंचा। इस मौके पर पल्ली पुरोहित फादर जॉन डुंगडुंग,फादर सिरिल कुल्लू आदि उपस्थित थे।

कामडारा प्रखंड क्षेत्र के सभी गिरिजाघरों में रविवार को खजूर पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। संत अलोइस चर्च कुदा में फादर गाब्रियल सुरीन, सीएनआइ चर्च कामडारा में रेव्ह बसंत हेमरोम , रामपुर चर्च के अलावा जीईएल चर्च कोटबो में फादर आशीर्वाद तोपनो के द्वारा पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान करने के उपरांत मसीही विश्वासियों को खजूर के महत्व की जानकारी दी।