Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Polls 2019: टिकट मिला तो दंगल में दांव लगाएंगे साहब

Lok Sabha Polls 2019. झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता व मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल हजारीबाग या गिरिडीह से टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने का इरादा जता रहे हैं।

By Edited By: Updated: Fri, 15 Mar 2019 10:46 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Polls 2019: टिकट मिला तो दंगल में दांव लगाएंगे साहब

हजारीबाग, जेएनएन। विपक्षी महागठबंधन में टिकट की टिकटिक जारी है, यह गंभीर भी होता जा रहा है। कुछ माननीय टिकट मिलने पर संसदीय चुनाव में ताल ठोकने को तैयार हैं तो कुछ इस मामले में महागठबंधन के दिग्गजों पर डोरे डाल रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता व मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने हजारीबाग या गिरिडीह से टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने का इरादा जता रहे हैं।

इस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि भाजपा को मात देने में महागठबंधन का प्रत्याशी सक्षम होगा। पर इसके लिए जनाधार वाले प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की जरूरत है। महागठबंधन के प्रत्याशी को चुनावी समीकरण में फिट बैठना बेहद जरूरी है। उन्होंने खुद के जनाधार को मजबूत बताते हुए कहा कि मांडू विस में 77 हजार वोट लाकर जीत दर्ज कर चुके हैं।

जहां तक गिरिडीह की बात है। वहां भी मांडू विधायक खुद का जानाधार सबसे मजबूत बताया है। उनके पिता स्व. टेकलाल महतो 2004 में गिरिडीह से सांसद चुने गए थे। दो बार मांडू विधायक चुने जाने के साथ झारखंड के मंत्री रह चुके पटेल ने गिरिडीह लोस सीट के लिए खुद को मजबूत जनाधार वाले प्रत्याशी बताया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी इस भावना को झामुमो नेता और पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करा चुके हैं।