Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hazaribagh: गजराज के झुंड ने मचाया जमकर उत्पात, जान बचाने के चक्कर में छत से गिरी महिला; 5 मकान ध्वस्त

झारखंड के हजारीबाग प्रखंड के डाढा पंचायत के करमटांड़ गांव में हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड साढ़े आठ बजे गांव में प्रवेश कर गया। इसमें शामिल हाथियों ने एक के बाद एक पांच घरों को तोड़ दिया और घर में रखे अनाज चट कर गए। इसके बाद हाथियों के झुंड धान के खेत में घुसकर फसल को रौंद दिया।

By Vikash SinghEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Thu, 31 Aug 2023 04:25 AM (IST)
Hero Image
गजराज के झुंड ने मचाया जमकर उत्पात, जान बचाने के चक्कर में महिला की टूटी हड्डियां; 6 मकान ध्वस्त

संसू, इचाक/हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग प्रखंड के डाढा पंचायत के करमटांड़ गांव में हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया।

हाथियों का झुंड साढ़े आठ बजे गांव में प्रवेश कर गया। इसमें शामिल हाथियों ने एक के बाद एक पांच घरों को तोड़ दिया और घर में रखे अनाज चट कर गए।

इसके बाद हाथियों के झुंड धान के खेत में घुसकर फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों में सुरेंद्र तुरी, बिरेंद्र तुरी, राजकुमार तुरी, द्वारका तुरी, रामलाल तुरी ने बताया कि हाथियों के झुंड में करीब 30 हाथी शामिल हैं।

ढोल-नगाड़े से भी नहीं हिले गजराज

गांव में हाथियों को घुसता देख लोग इक्कठा होकर हो हल्ला करने लगे और छत पर चढ़कर जान बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों को मशाल जलाकर पटाखा फोड़कर तथा ढोल नगाड़ा बजाकर भगाने की कोशिश की, किंतु हाथी टस से मस नहीं हुए।

बाद में वन कर्मियों को सूचना दी गई रात्रि 10 बजे वन कर्मियों का दल गांव पहुंचा। इसके बाद हाथी धान की खेत की ओर चले गए हाथियों के डर से भागने के क्रम में महावीर तूरी की पत्नी गीता देवी छत से गिर गई।

उसकी कमर और पैर की हड्डी टूट गयी। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग हाथियों की दहशत से डरे-सहमे हैं। ग्रामीण हाथी के डर से घर छोड़ने का विवश है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें