Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मेरा पति मुझे जान से मार देगा', पिता को फोन कर बोली बेटी; घंटेभर बाद हो गई हत्या

Crime News मुंबई में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना के महज एक घंटे पहले पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर पति द्वारा की जा रही मारपीट की जानकारी दी थी। परिजनों द्वारा भेजे गए ऑडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

By arvind rana Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 24 Sep 2024 03:15 PM (IST)
Hero Image
पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में छह महीने पहले चौपारण के बसरिया में ब्याही गई नवविवाहिता वर्षा कुमारी की मुंबई में हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसके पति मनीष कुमार दांगी पर है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है।

वर्षा ने एक घंटे पहले पिता को फोन कर पति द्वारा बुरी तरह से मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। वर्षा के पिता प्रसिद्ध क्रशर व्यवसायी राजेश प्रसाद मेहता है और मूल रुप से इचाक जमुआरी के रहने वाले हैं। शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रहते हैं।

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है और सूचना के बाद स्वजन मुंबई बेटी के शव को लेने पहुंच गए थे। वहीं दूसरी ओर स्वजन ने बताया कि मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फांसी का रूप देकर की बचने की कोशिश

मनीष कुमार की गिरफ्तारी पुलिस ने स्वजन द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो के बाद हुई, जिसमें वह रोते हुए मारपीट किए जाने और पति द्वारा जान मारने के प्रयास के बारे में बता रही है।

ऑडियो में वर्षा अपने पिता से यह कहती सुनी जा सकती है कि वह (मेरा पति) मुझे जान से मार देगा। इस फोनकॉल के एक घंटे बाद उसकी हत्या हो गई।

परिजनों ने बताया कि पति ने पहले फांसी का रुप देकर बचने की कोशिश की। लेकिन, जब ऑडियो भेजा गया तो सच सामने आ गया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर की शादी, मुंबई में खुला भेद 

जानकारी के अनुसार, मुंबई में मनीष अपने आप को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर शादी की थी। मुंबई पहुंचने पर उसका भेद खुल गया।

इसके बाद वह लगातार व्यवसाय के लिए पैसे की मांग ससुराल से कर रहा था। यह भी जानकारी दी कि 15 सितंबर को उसे 50 हजार रुपये भेजे गए थे।

वर्षा अनंदा कॉलेज में समेस्टर चार की छात्रा थी और वाणिज्य विषय से स्नातक कर रही थी। दो महीने परीक्षा खत्म होने के बाद वह पति के साथ मुंबई गई थी। वर्षा की मौत हो जाने की सूचना पुलिस ने ही दी थी।

यह भी पढ़ें:

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें