Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुर्गा फार्म में जहर डालने का आरोप

संसू बरही बरही थाना अंतर्गत गोरियाकरमा पंचायत के करमा गांव में एक देशी मुर्गा मिनी फा

By JagranEdited By: Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:38 AM (IST)
Hero Image
मुर्गा फार्म में जहर डालने का आरोप

संसू, बरही : बरही थाना अंतर्गत गोरियाकरमा पंचायत के करमा गांव में एक मुर्गा मिनी फॉर्म में जहर डालने का आरोप संचालक ने लगाया है। उनके अनुसार जहर से 9 मुर्गियां एवं एक मुर्गा को मार दिया गया। उक्त सभी मुर्गा-मुर्गी करमा ग्राम निवासी बीणा गुरुगं के थे। उक्त महिला ने अपने ही पड़ोस की एक महिला पर जहर डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहर खिलाकर उनके मुर्गा-मुर्गी को मार दिया है। इस बाबत उन्होंने बरही थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के अनुसार सभी मुर्गा-मुर्गी देशी थे, बड़े स्तर पर देशी मुर्गा फार्मिंग के उद्देश्य से वह मुर्गा पालन फॉर्म कार्य को शुरू की थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें