Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raghunath Mahato Birth Anniversary : जमशेदपुर के बिरसानगर में मनी शहीद रघुनाथ महतो की 283वीं जयंती

Raghunath Mahato Birth Anniversary. आदिवासी कुड़मी समाज बिरसानगर टेल्को नगर कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्रनाथ महतो टिडुआर के आवास पर भारत के स्वतंत्रता सेनानी व शहीद रघुनाथ महतो की 283वीं जयंती रविवार को मनाई गई। जानिए क्या था योगदान।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Sun, 21 Mar 2021 05:27 PM (IST)
Hero Image
शहीद रघुनाथ महतो की 283वीं जयंती रविवार को मनाई गई।

जमशेदपुर, जासं। आदिवासी कुड़मी समाज की बिरसानगर टेल्को नगर कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्रनाथ महतो टिडुआर के आवास पर भारत के स्वतंत्रता सेनानी व शहीद रघुनाथ महतो की 283वीं जयंती रविवार को मनाई गई। कुड़मालि नेगाचारि मत से आम पत्ता का माला पहनाकर धूप, धुना और आम पत्ता अर्पित कर उनके चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गइ।

कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी कुड़मी समाज के सरायकेला - खरसावां सह पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली सदस्य माइनगर प्रकाश महतो केटिआर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने  1765 में बंगाल, बिहार, ओडिशा में मनमानी ढंग से कृषि राजस्व (कर) बढ़ाने, जबरन कर वसूलने, मालगुजारी समय पर नहीं चुकाने पर राजा, जमींदार एवं रैयतों को जमीन से बेदखल करने एवं जमीन नीलाम करने का दबाव बनाते थे। अंग्रेजों के ऐसे जुल्म को देखकर वीर शहीद रघुनाथ महतो ने उनके विरोध में आवाज उठाना शुरू कर दिया। 1768 में ही अंग्रेजों के साथ उनकी दो हाथ हुई थी। इसी जोर जुल्म के टक्कर में 1769 में नीमडीह मैदान में एक विशाल जनसभा बुलाई गई और अंग्रेजों को ललकारते हुए आंदोलन का शंखनाद किया। पातकुम, मानभूम, बराभुम, सिंहभूम, धालभूम, मेदनापुर, गम्हरिया, पंचेत, खड़कपुर, बांकुड़ा, पांच परगना,तमाड़, सिल्ली से रामगढ़ तक शोषण मुक्त कराने का मशाल प्रज्जवलित किया। जिसके फलस्वरूप अंग्रेजों के दलाल ने विद्रोह को हीनदृष्टि एवं अपमानित करते हुए चुहाड़ विद्रोह की संज्ञा दी।

ये रहे मौजूद

लड़ाकू दस्ते में शंकर माझी, डोमन भूमिज, झगडु महतो, पुकलु माझी,हलकु माझी आदि सैनिक थे। इन लोगों ने तीर- धनुष, टांगी, फरसा,धुंचा,बरछा,भाला आदि परंपरागत हथियारों से लड़ाई लड़ी। विद्रोह दस्ता झालदा होते हुए सिल्ली थाना के लोटाकिता गांव पहुंचे जहां रघुनाथ महतो के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्रित होकर रामगढ़ की पुलिस छावनी पर हमला करने हेतु बैठक में रणनीति बना रहे थे। इस जयंती समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष माइनगर धीरेंद्रनाथ महतो टिडुआर, संचालन नगर कोषाध्यक्ष माइनगर मंटु महतो केटिआर और धन्यवाद ज्ञापन नगर प्रवक्ता माइनगर मनोहर महतो जालबानुआर ने किया। इस अवसर पर रामविलास महतो, बुद्धेश्वर महतो, शैलेंद्र महतो, उदित महतो, मृत्युंजय महतो, दिवाकर महतो, महादेव महतो,मारिल महतो, सुरेंद्रनाथ महतो, अनीता महतो, बनोश्री महतो,सानबि महतो, गौतम महतो आदि उपस्थित थे।