Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता): नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच संख्या बी थ्री का एयरकंडीशनिंग सिस्टम खराब होने के बाद यात्रियों ने टाटानगर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 08 Oct 2018 12:57 PM (IST)
Hero Image
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता): नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच संख्या बी थ्री का एयर कंडीशनिंग सिस्टम शनिवार की रात 11 बजे खराब हो गया। एसी खराब होने के कारण गोमो, बोकारो व टाटानगर स्टेशन में बी थ्री के यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि शिकायत के बावजूद एसी को ठीक नहीं किया गया। अंदर बैठे यात्री गर्मी व उमस के कारण बेहाल हो रहे हैं। एक मिनट भी कोच में बैठना मुश्किल हो गया है। हंगामे के बाद आश्वासन मिलने के बाद रेल यात्री ट्रेन में सवार हुए। लेकिन टाटानगर स्टेशन में भी एसी नहीं बन पाया। जिसके कारण एसी का कवर खोल दिया गया और पंखा चलाते हुए ट्रेन की रवानगी की गई।

गोमो व बोकारो स्टेशन में यात्रियों के हंगामा के बाद एसी बनाने के लिए मिस्त्री भी आये लेकिन वे एसी को नहीं बना पाए। जिसके कारण एक घंटा तक इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेन रुकी रही।

दो घंटे विलंब से पहंची एलेप्पी एक्सप्रेस

राउरकेला से टाटानगर आने वाली ट्रेन संख्या 18190 दो घंटा विलंब से रविवार की टाटानगर स्टेशन 11.30 बजे पहुंची। जबकि इस ट्रेन का टाटानगर आने का समय सुबह 9.10 बजे है। वहीं छपरा से टाटानगर आने वाली छपरा-टाटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा विलंब से रविवार की सुबह 8.30 बजे टाटनगर स्टेशन पहुंची। जम्मू से टाटानगर आने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट से टाटा पहुंची। वहीं टाटा से मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन तक जाने वाली टाटा-एलटीटी एक्सप्रेस रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो घंटे लेट रवाना हुई।