Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP Protest: भाजपा ने विधि-व्यवस्था को बनाया मुद्दा, जमशेदपुर के थानों पर दी दस्तक

भाजपा विधि-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर शासन को घेरने में जुटी है। भाजपा का कहना है कि जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था पटरी पर नहीं है। अपराध का बोलबाला हो चला है। भाजपा की टीम ने बुधवार को थानों में दस्तक दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Wed, 11 Aug 2021 01:56 PM (IST)
Hero Image
ज्ञापन देने थाना पहुंचे भाजपा सोनारी मंडल के प्रतिनिधि। जागरण

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा विधि-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर शासन को घेरने में जुटी है। भाजपा का कहना है कि जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था पटरी पर नहीं है। अपराध का बोलबाला हो चला है। अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं। नशे के कारोबार का जाल पूरे शहर में फैल गया है। युवा वर्ग नशे के दलदल में फंस रहा है। कारोबारी मोटी कमाइ कर रहे हैं। इसपर लगाम नहीं लगाया गया तो हालात आगे ज्यादा बिगडेंगे। भाजपा की टीम ने बुधवार को थानों में दस्तक दी।

साथ ही थाना प्रभारियों का ध्यान खींचा। कहा कि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन का विकल्प अपनाया जाएगा। कदमा एवं सोनारी भाजपा मंडल ने कदमा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इलाके में चल रहे अवैध कारोबार की चर्चा करते हुए कहा गया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आमलोग हलकान हैं। अब तो मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। आधा दर्जन मंदिरों में भी चोरी की घटना हो चुकी है। घरों में चोरी की शिकायत करने पर घरों में पर्चे फेंककर डराया जाता है। चोर यह अहसास कराने की कोशिश करते हैं कि उसे पुलिस का भय नहीं है। चोरी की शिकायत करने पर घरों में पत्थरबाजी तक हो रही है।

गोलमुरी

भाजपा गोलमुरी मंडल के द्वारा गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार जी को मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द वे क्षेत्र में अपनी गश्ती बढ़ाएंगे। अंधेरे क्षेत्र में वे भी अपने स्तर पर लाइट की व्यवस्था का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला मंत्री मंजीत सिंह, प्रेम झा, मणि महंती, नरेंद्र ओझा, धीरज पासवान, बंटी अग्रवाल, मो.फ़ियाज, मो.परवेज, रंजीत गुप्ता, श्रीनू राव, सतीश शर्मा, बिनोद झा, देबाशीष झा, कामेश्वर साहू, राकेश कुमार, उमेश गिरी, दिनेश शर्मा, राकेश गिरी, बिनोद रक्षित, बंटी सिंह, हन्नी परिहार, अर्नब दास, पीयूष यीशु, अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार, विमला साहू, पार्वती देवी, जसपाल कौर, सरबजीत कौर आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीतारामडेरा

भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अखिलेश मंडल को ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन अग्रवाल, अजीत कालिंदी, रमेश नाग, अमर शर्मा, संतोष कुमार सहित मंडल के सभी पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्ष शामिल रहे। ज्ञापन के माध्यम से सीतारामडेरा क्षेत्र में ब्राउन शुगर, अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर अविलंब रोक लगाने तथा क्षेत्र में हो रही चोरी, छिनतई, राहजनी पर विशेष निगरानी रखते हुए युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए आग्रह किया गया। चेतावनी दी गयी कि अगले 10 दिनों मे इन ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भाजपा इन मुद्दों को लेकर जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें