Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election: विधानसभा में रेस हुए BJP के संभावित प्रत्याशी, सभी ने पकड़ी अपनी अलग राह

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ गई है। ऐसे में राजनीतिक दल की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा पिछली बार से सबक लेकर इस बार पूरी तैयारी में जुट गई। विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाने को लेकर केंद्र और प्रदेश स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित हो रही हैं। इस बीच हर एक सीट पर हार-जीत का आंकलन किया जा रहा है।

By Mantosh Mandal Edited By: Shashank Shekhar Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:31 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी। फाइल फोटो

संवाद सूत्र, घाटशिला। विधानसभा चुनाव अब सिर पर है। ऐसे में राजनीतिक दल ने तो अपनी तैयारी शुरू कर दी। खासकर भाजपा इस बार पूरी तैयारी में लग गई। केंद्र और प्रदेश स्तर पर लगातार बैठकें हो रही। हर एक सीट पर जीत-हार के गणित को समझा जा रहा।

पिछले बार के स्थितियों का भी आंकलन हो रहा। ऐसे में पार्टी इस बार कोई रिक्स लेना नहीं चाह रही। खासकर आरक्षित सीटों पर पार्टी पूरी मंथन में जुट गई। जानकार बताते हैं कि इस बार भाजपा आरक्षित सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी ताकि अगर ऐसी कोई परिस्थिति आ भी जाए तो समय रहते डैमेज कंट्रोल किया जा सके।

घाटशिला विधानसभा भाजपा के लिए चर्चित सीट

बात आरक्षित सीटों की करें तो घाटशिला विधानसभा भी काफी चर्चित सीट भाजपा के लिए होगी। क्योंकि यहां पहली बार भाजपा ने 2014 चुनाव में लक्ष्मण टुडू को उतार कर परचम लहराया था।

हालांकि, 2019 के चुनाव में तत्कालीन विधायक लक्ष्मण टुडू के परफॉर्मेंस से नाखुश होकर संगठन ने स्थानीय युवा कैंडिडेट लखन मार्डी को टिकट दे दिया। लखन दोबारा यहां से भाजपा के परचम को लहरा नहीं पाए। झामुमो के रामदास सोरेन जीते। लखन को टिकट मिलने से भाजपा के वोट प्रतिशत में इजाफा जरूर हुआ।

तब की बात करें तो घाटशिला में भाजपा के पास इक्के दुक्के कैंडिडेट ही हुआ करते थे, लेकिन इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा के पास आधे दर्जन से अधिक संभावित कैंडिडेट है, जो काफी दिनों से पार्टी के अंदर अंदर ही उम्मीदवारी को लेकर प्रत्यत्नशील है।

भाजपा से ये नाम संभावित नाम मैदान में

जानकार बताते हैं कि टिकट उसे ही दिया जाएगा जो संगठन, संघ व जनता के बीच का हो। इन तमाम चीजों की समीक्षा जरूर होगी। इनमें कई अलग अलग गुट के भी माने जाते है। इधर, चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही संभावित प्रत्याशी रेस हो गए।

पहले भाजपा संगठन में सभी मिलकर एक ही मंच पर कार्यक्रमों में नजर आते थे। अब तो अलग-अलग कार्यक्रमों की होड़ सी मच गई। दिन-रात जमकर पसीना बहा रहे हैं।

भाजपा से बात करें तो पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, पार्षद सुभाष सिंह, पूर्व पार्षद गीता मुर्मू, पार्षद देवयानी मुर्मू समेत कई संभावित नाम मैदान में है। इसके अलावा भी कई चेहरें हैं, जो पूर्व में चुनाव का अनुभव ले चुके है, लेकिन उनके परफॉर्मेंस बहुत अच्छे नहीं रहे।

ये भी पढ़ें- 

बाबूलाल मरांडी बोले- लुटेरी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंके, धनवार में BJP की विजय संकल्प सभा में किया आह्वान

Jharkhand Politics: झारखंड में सीएम चेहरे को लेकर असमंजस में भाजपा, इन नामों पर चर्चा; किस पर लगेगी मुहर?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।