Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Champai Soren: अब चंपई के नए प्लान से उड़ेगी हेमंत सोरेन की नींद? झारखंड की सियासत में मची उथल-पुथल

Jharkhand Political Crisis झारखंड में चंपई सोरेन आए दिन कुछ नया एलान कर रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर के गम्हरिया में एक ऐसी घोषणा की कि हेमंत सोरेन के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी। चंपई के एलान के साथ ही झारखंड में सियासी उथल-पुथल मच गई है। चंपई ने कहा कि उनका सियासी स्क्रिप्ट तैयार है। वह जल्द ही राज से पर्दा हटाने वाले हैं।

By Jitendra Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:37 AM (IST)
Hero Image
चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, गम्हरिया (जमशेदपुर)। Champai Soren News: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने अगले कदम की ओर इशारा करते हुए कहा है कि नए सियासी अध्याय की पटकथा तैयार हो चुकी है और जल्द ही इस पर पूर्णविराम लगेगा। वे फिलहाल एकला चलो की राह पर हैं और एक सच्चे साथी की तलाश में हैं।

चंपई सोरेन ने कहा कि जैसे ही सच्चा साथी मिलेगा वैसे ही वह राज पर से पर्दा हटा देंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के कल्याण के लिए वह प्लान बना रहे हैं। चंपई के इस एलान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परेशानी बढ़ने वाली है।

मैं कोई संगठन नहीं तोड़ूंगा: चंपई सोरेन

शुक्रवार को गम्हरिया में महिलाओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह ऐलान किया। इस दौरान चंपई ने दो टूक अंदाज में यह भी साफ कर दिया कि उनका मकसद न तो संगठन को तोड़ना है और न ही किसी को प्रलोभन देकर अपने साथ लाना।  महिलाओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में चंपई ने कहा कि वे जनता के प्यार और सम्मान के ऋणी हैं।

उन्हें क्षेत्र की जनता जिस तरह से स्नेह और समर्थन दे रही है, वही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोई बात नहीं की है और न ही वे झामुमो में वापसी करेंगे।

चंपई सोरेन के साथ कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर चंपई के साथ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य, 20 सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अनीता टुडू, आदित्यपुर नगर झामुमो अध्यक्ष दीपक मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Champai Soren: चंपई सोरेन के मामले में BJP का कितना हाथ? अब शिवराज सिंह के बयान से सियासत तेज

Champai Soren: झारखंड में सियासी भूचाल, पूर्व CM चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे; दे दी पहली प्रतिक्रिया

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर