Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के बाद... चंपई की इस घोषणा से झूम उठेंगे झारखंडवासी, गठबंधन सीटों के बंटवारे को लेकर कह दी ये बात

Jharkhand News जमशेदपुर में मेधा डेयरी के प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हम जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। यही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी सपना था। इस सपने को पूरा करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्‍होंने इस दौरान भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 07 Mar 2024 05:21 PM (IST)
Hero Image
झारखंड के मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर में मेधा डेयरी (Medha Dairy) के प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि हम जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। यही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का भी सपना था। इस सपने को पूरा करना हमारा नैतिक दायित्व है।

भाजपा का करना है बुरा हश्र: चंपई

उन्होंने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बारे में कहा कि जिस तरह विधानसभा में कोल्हान से भाजपा (BJP) को एक भी सीट नहीं मिली थी इस तरह का हश्र लोकसभा चुनाव में भाजपा का करना है।

यहां की जनता सब देख रही है सब समझ रही है। उन्होंने कहा हमारे गठबंधन की सरकार से कौन कहां से प्रत्याशी होगा यह हम आपस में मिल बैठकर तय कर लेंगे। जब तय हो जाएगा तभी सभी को पता चलेगा।

आज यहां 50,000 लीटर प्रति दिन की क्षमता वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया जायेगा। pic.twitter.com/UePw1yi7RM— Champai Soren (@ChampaiSoren) March 7, 2024

डबल इंजन की सरकार ने बस दिया धोखा: चंपई

हमारी सरकार किसान, गरीबों वह महिलाओं के स्वावलंबन के लिए कार्य करने वाली सरकार है। डबल इंजन की सरकार ने अब तक झारखंड वासियों को सिर्फ धोखा ही दिया है। अब हमने राजकोषीय घाटा भी कम कर लिया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सभी को पेंशन देने की योजना पर कार्य सिर्फ हेमंत सोरेन की सरकार व हमारी सरकार ने किया है।

यह भी पढ़ें: 'मोदी का छूटने लगा है पसीना...' लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस के इस दिग्‍गज नेता ने कर दिया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले झारखंडवासियों को PM मोदी की एक और बड़ी सौगात, रांची से बनारस जाना आसान; इस दिन से चलेगी वंदे भारत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें