Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Burudi Dam: 'देश-विदेश से लोग आकर...', CM चंपई सोरेन ने बुरुडीह डैम का किया अवलोकन; अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

घाटशिला के बुरुडीह डैम में वन विभाग के द्वारा प्रस्तावित वन श्री इको कॉटेज योजना को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मऊभंडार में सीएम का संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि चार साल के अंदर हमने बहुत कुछ देखा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की जाएगी। सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि भारत सरकार ने हमे धोखा देने का काम किया है।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sun, 23 Jun 2024 03:21 PM (IST)
Hero Image
मोदी सरकार पर जमकर बरसे CM चंपई सोरेन

संवाद सूत्र, घाटशिला। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम का अवलोकन किया। बुरुडीह आरक्षित वन (घाटशिला वन प्रक्षेत्र) में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चम्पाई सोरेन पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने बुरुडीह डैम का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के क्रम में बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के कई नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।

झारखंड प्रकृतिक दृष्टिकोण से है आकर्षक राज्य

झारखंड प्रकृतिक सुंदरता के दृष्टिकोण से एक बहुत ही आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य में चिन्हित कई धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने के उद्देश्य से कार्य योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुए इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती से परिचित हूं, इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को मिले इसी उद्देश्य से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

डैम को लेकर ये बोले सीएम

ये क्षेत्र पहले से मेरे मन में भी था। डैम का पानी यहां के किसान उपयोग करेंगे। देश विदेश से लोग आकर यहां के प्राकृतिक वादियों का आनंद लेंगे। इसी उद्देश्य से विभागीय समीक्षा बैठक में मैंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसपर बात की। उन्हें कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। लोगों को आनंद लेने का जगह होना चाहिए।

इसलिए बुरुडीह डैम का विकास किया जाएगा। दूसरे राज्यों से भी लोग यहां आकर आनंद ले पाएंगे। झारखंड प्रदेश जंगल से घिरा हुआ है, जो अपने आप में बहुत सुंदर है। इसे थोड़े तरीके से संवारने की जरूरत है। अगर यहां सुविधाएं दे देंगे तो यहां हजारों की संख्या में लोग घूमने आएंगे। इस प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी।

क्षेत्र रोजगार से जुड़ेगा। इस राज्य को सजाना व संवारना भी एक दायित्व हम सबका है। इसलिए मैंने यहां आने का सोचा। इसको और सुंदर बनाएंगे ताकि घाटशिला क्षेत्र एक नए लुक में दिखे। देश विदेश से लोग यहां घूमने आए। इसी उद्देश्य से अलग राज्य के बाद जहां जहां इस तरह का स्थल है उसे विकास किया जा रहा, ताकि आने वाली पीढ़ी उसे देख सके तथा उसका लाभ ले सके।

बुरुडीह डैम में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण कार्य सहित राष्ट्रीय स्तरीय पर्यटन के सभी जरूरी व्यवस्थाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित यह राज्य सरकार का लक्ष्य है। यहां गेस्ट हाउस, खेल मैदान, पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लोग इस पर्यटन स्थल में आकर यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकें, इस निमित्त डैम को कनेक्ट करने वाला सड़क सहित बिजली, पानी और पर्यटकों के ठहरने की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम को विकसित कर घाटशिला क्षेत्र को एक नई पहचान देनी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया तथा पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर वृक्ष को संरक्षित करने का संदेश भी दिया।

डैम का किया मुआयना, लिकेज समस्या दूर करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने डैम अवलोकन के दौरान अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा बुरुडीह डैम में किए जाने वाले कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली।

मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग, वन विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला के अधिकारियों को बेहतर तालमेल और समन्वय बनाकर बुरुडीह डैम के विकास कार्य को निश्चित समय सीमा के अंतर्गत मूर्त रूप देने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने डैम देखने के बाद कहा इस डैम में लिकेज समस्या की जानकारी उन्हें दी गई थी। जिसपर सीएम ने विधायक रामदास सोरेन से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा की डैम में लिकेज की समस्या को दूर करें।

कार्यक्रम स्थल के बगल बने हेलीपेड स्थल पर सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीसी अन्नय मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, डीएफओ ममता प्रियदर्शी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: शिवराज और हिमंता की आज रांची में बैठक, BJP नेताओं के साथ इस मुद्दे पर होगी चर्चा

Hemant Soren: पूर्व CM हेमंत सोरेन के समन मामले में ED देगी जवाब, अदालत से जांच एजेंसी ने मांगा समय

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें