Move to Jagran APP

Covid 19 Vaccination Jamshedpur: छह माह में 25.04 प्रतिशत लोगों को मिली वैक्सीन, दिसबंर तक लक्ष्य 74.96 फीसद कैसे होगा पूरा

Covid 19 Vaccination Jamshedpur पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुभारंभ 16 जनवरी 2021 को हुआ था। तब से लेकर अभी तक यानी लगभग छह माह में छह लाख 76 हजार 337 को वैक्सीन मिली है। यानी 25.04 फीसद।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Mon, 05 Jul 2021 05:26 PM (IST)
Hero Image
जमशेदपुर के एक केंद्र पर वैक्सीनेशन का दृश्य। फाइल फोटो

अमित तिवारी, जमशेदपुर।  दिसंबर-2021 तक सभी को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन अभी तक पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल छह लाख 76 हजार 337 लोगों को ही वैक्सीन मिल पाई है। इसमें पांच लाख 50 हजार43 लोगों को पहली डोज मिली है। जबकि एक लाख 26 हजार 294 लोगों ने दूसरी डोज ले चुके हैं।

वहीं, जिले की आबादी लगभग 27 लाख है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अगले छह माह में यह लक्ष्य पूरा हो पाएगा। सवाल बड़ा है लेकिन कोशिश जारी है। जिले में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुभारंभ 16 जनवरी 2021 को हुआ था। तब से लेकर अभी तक यानी लगभग छह माह में छह लाख 76 हजार 337 को वैक्सीन मिली है। यानी 25.04 फीसद। जबकि 74.96 फीसद को मिलना बाकी है। लक्ष्य बड़ा है लेकिन विभाग को उम्मीद है कि इसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

मई माह के बाद वैक्सीन लेने वालों की संख्या बढ़ी

जिला स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा देखा जाए तो मई माह के बाद वैक्सीन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएल अग्रवाल का कहना है कि जिले में वैक्सीनेशन की शुरुआत भले ही 16 जनवरी को हुई हो लेकिन तेजी मई के बाद ही आई है। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के बाद लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ी है और अब सभी लोग समझने लगे हैं कि कोरोना का बचाव वैक्सीन से ही संभव है। पहले वैक्सीन को लेकर राजनीति भी हुई जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। उनमें भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेषज्ञों की राय

- वैक्सीन को लेकर राजनीति बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

- मानवता की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

- पहले की अपेक्षा लोगों में जागरूकता बढ़ी है, जिससे वैक्सीनेशन में तेजी आई है।

- वैक्सीन के डोज भी बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि अगले छह माह में लगभग 60 से 65 फीसद लोगों को वैक्सीन मिल जाएगी।

- ग्रामीण क्षेत्रों में सेंटर बढ़ाने की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन मिल सकें।

- विशेषज्ञ :: डॉ. आरएल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, आइएमए

- पहले लोग वैक्सीन लेने से भागते थे लेकिन अब जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीण वैक्सीन लेने के लिए सेंटर पर लाइन लग कर वैक्सीन ले रहे हैं।

- पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने की वजह से ग्रामीण वैक्सीन लेने में पिछड़ जाते थे लेकिन अब ऑन द स्पॉट वैक्सीन दी जा रही है। इससे काफी तेजी आई है।

- अभी कुछ दिन से ग्रामीण क्षेत्रों में ओटीपी सिस्टम लागू किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसे खत्म किया जाना चाहिए।

- ओटीपी सिस्टम लागू होने से समय भी अधिक लग रहा और सभी के पास मोबाइल भी होना चाहिए। जबकि पहले आधार कार्ड से सीधे वैक्सीन मिल जा रहा था।

- जिला प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि अब सभी लोगों को एक ही सेंटर पर वैक्सीन दिया जाए। ताकि जहां भी शिविर लगे वहां के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन मिल सकें।

- विशेषज्ञ : राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष, जिला परिषद

जिले में अभी तक कुल वैक्सीनेशन

पहली डोज : 550043

दूसरी डोज : 126294

कुल : 676337

पुरुष

पहली डोज : 309278

दूसरी डोज : 68247

कुल : 377525

महिला

पहली डोज : 240765

दूसरी डोज : 58047

कुल : 298812

उम्र 18 साल से 44 के बीच वैक्सीनेशन

पहली डोज : 234345

दूसरी डोज : 27999

कुल : 262344

उम्र 45 साल से 59 के बीच वैक्सीनेशन

पहली डोज : 193612

दूसरी डोज : 57345

कुल : 250957

उम्र 60 साल से अधिक वालों को मिली वैक्सीन

पहली डोज : 122086

दूसरी डोज : 40950

  • कुल : 163036

  • जमशेदपुर में 16 जनवरी को शुरु हुआ था वैक्सीनेशन
  • अभी तक छह लाख 76 हजार 337 को मिली वैक्सीन
  • दिसंबर माह तक सभी को वैक्सीन देने की है तैयारी
  • पूर्वी सिंहभूम जिले की आबादी लगभग 27 लाख
  • वैक्सीन लेने में पुरुष आगे, महिलाएं पिछड़ी साढ़े तीन लाख से अधिक पुरुषों ने लिया वैक्सीन
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।