Move to Jagran APP

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर फिर बजने लगी खतरे की घंटी, बढ़ रहे हैं कोरोना पॉजिटिव यात्री

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बजने लगी है क्योंकि चक्रवात तूफान के बाद जैसे ही यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तो ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ी। इसके कारण टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कोरोना पॉजिटिव यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Sat, 29 May 2021 04:31 PM (IST)
Hero Image
टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को कोरोना जांच करते मेडिकल टीम के सदस्य।
जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बजने लगी है क्योंकि चक्रवात तूफान के बाद जैसे ही यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तो ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ी। इसके कारण टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कोरोना पॉजिटिव यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन से 15 अप्रैल से लगातार सुबह और शाम, दो पालियों में दूसरे राज्यों से आए यात्रियों की रैपिड एंटीजन कोविड 19 टेस्ट किया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले की स्वास्थ्य विभाग व रेलवे सिविल डिफेंस की टीम दूसरे राज्य से आए यात्रियों की हर दिन जांच कर रही है। बीते रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक भी यात्री पॉजिटिव नहीं मिलने से अधिकारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। लेकिन अचानक से कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 186 यात्रियों की कोविड जांच की गई थी जिसमें से एक यात्री पॉजिटिव मिला था। लेकिन शनिवार सुबह साउथ बिहार, नीलांजल एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से हावड़ा को जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस व अहमदाबाद से चलकर हावड़ा को जाने वाली अहमदाबाद स्पेशल से आए 179 यात्रियों की कोविड 19 जांच हुई। इसमें से पांच यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए।

दो दिनों तक बंद था ट्रेनों का परिचालन

जबकि शाम में नई दिल्ली से चलकर पुरी को जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच होना बाकी है। ऐसे में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। सिविल डिफेंस टीम की माने तो चक्रवात के कारण दो दिनों तक ट्रेनों का परिचालन बंद था। ट्रेन शुरू हुई तो ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ गई है जिसके कारण कोविड मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जो भी यात्री कोविड पॉजिटिव मिले हैं उन्हें एंबुलेंस की मदद से घर भेजकर होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।