Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Cup 2023 Song : 'ए रोहित-कोहली इंडिया के वर्ल्ड कप जिताव', भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

World Cup 2023 Song विश्व कप 2023 को लेकर जमशेदपुर के युवाओं ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक शानदार भोजपुरी गाना तैयार किया है। इस रविवार को रीलिज किया गया है। रिलीज होते ही इस गाना ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। आइए आपको बतातें हैं कि इस गाने को किस कलाकार ने गाया है। इस गीत को यूपी-बिहार में खूब पसंद किया जा रहा है।

By Amit KumarEdited By: Shashank ShekharUpdated: Mon, 06 Nov 2023 02:51 PM (IST)
Hero Image
'ए रोहित-कोहली इंडिया के वर्ल्ड कप जिताव', भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। विश्व कप 2023 (World Cup 2023) को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। देश से लेकर विदेश तक के लोगों में इस वक्त वर्ल्ड कप की खुमार चढ़ी है। लोग अलग-अलग अंदाज में अपने फेवरेट क्रिकेटर का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जमशेदपुर के युवाओं ने एक अलग तरह का गीत तैयार किया है, जिसे रविवार को सोनारी निवासी सह फिल्म मेकर उदय साहू के स्टूडियो में रिलीज किया गया। इस मौके पर शहर के लगभग एक दर्जन से अधिक कलाकार उपस्थित थे और सभी ने गीत की सराहना की।

सोशल मीडिया पर इस गाने ने मचाई धूम  

साथ ही कहा कि इस गीत की जितनी अच्छी बोल है, उतनी ही अच्छी म्यूजिक है। इसी का नतीजा है कि यह गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है। उन्होंने बताया कि इस गीत की बोल 'ए रोहित, कोहली इंडिया के वर्ल्ड कप जिताव' है। गीत भोजपुरी में है। ऐसे में इसे यूपी-बिहार में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

ये लोग रहे उपस्थित

अजीत अमन ने बताया कि रविवार को इस गीत को रिलीज करने का मकसद विराट कोहली को जन्मदिन का बधाई देना भी है। इस वीडियो का निर्माता नेहिष सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव है।

इस अवसर पर गायक अजीत अमन, निर्देशक मनोज पांडे, फिल्म मेकर उदय साहू, हेमा साहू, आलोक कुमार, आलोक राज सिंह (शिक्षक), विवेक सिंह (पूर्व सैनिक), बबलू दूबे आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: 'वह नॉकआउट चरण, रहना होगा अलर्ट', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने इस टीम को लेकर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav का जुड़ सकता है जमशेदपुर से कनेक्शन, विदेशी सांपों के साथ पकड़ी गई महिला ने किया ये खुलासा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर