Move to Jagran APP

चार दिन में 1400 रुपये तक उछल गया सोना, जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव

शारदीय नवरात्र पांच अक्टूबर को संपन्न हो गया। अब मां दुर्गा की विदाई के बाद माता लक्ष्मी के आगमन का पर्व दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बुलियन बाजार भी तैयार है। चार अक्टूबर से अब तक सोने का भाव 1400 रुपये बढ़ चुका है।

By Jagran NewsEdited By: Uttamnath PathakUpdated: Sat, 08 Oct 2022 09:35 AM (IST)
Hero Image
स्वर्ण आभूषण पहले माडल की प्रतीकात्मक तस्वीर : साभार इंटरनेट मीडिया

जमशेदपुर, जासं। शारदीय नवरात्र पांच अक्टूबर को संपन्न हो गया। अब मां दुर्गा की विदाई के बाद माता लक्ष्मी के आगमन का पर्व दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बुलियन बाजार भी तैयार हो रहा है। महानवमी के दिन चार अक्टूबर से अब तक चार दिन में सोने का भाव करीब 1400 रुपये तक बढ़ चुका है, ताे चांदी भी 50 रुपये प्रति दस ग्राम उछलकर 660 रुपये हो गया है।

आभूषण कारोबारी मानते हैं कि दीपावली से पहले धनतेरस में सभी चीजों से ज्यादा सोने व चांदी की खरीदारी होती है, खासकर सोने-चांदी के सिक्के की मांग रहती है। हर व्यक्ति छोटे से छोटा भी एक सिक्का धनतेरस पर घर ले जाना चाहता है। कोराेना की वजह से दो वर्ष तक धनतेरस बाजार फीका रहा, लेकिन इस बार पहले की तरह आभूषण की दुकानें सजेंगी। दुकानों के बाहरी हिस्से में सिक्कों के अलग से काउंटर भी सजेंगे। ऐसे में सोने-चांदी का भाव चाहे जो हो, लोग खरीदेंगे।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

09 अक्टूबर : 52,900 : 50,300 : 41,300 : 660

06 अक्टूबर : 52,600 : 49,900 : 41,000 : 660

05 अक्टूबर : 52,500 : 49,900 : 41,000 : 660

04 अक्टूबर : 51,500 : 49,000 : 40,200 : 610

01 अक्टूबर : 51,500 : 49,000 : 40,200 : 610

30 सितंबर : 51,200 : 48,700 : 40,000 : 600

29 सितंबर : 51,100 : 48,600 : 39,900 : 600

27 सितंबर : 50,600 : 49,100 : 39,500 : 610

24 सितंबर : 50,600 : 49,100 : 39,500 : 610

23 सितंबर : 51,100 : 48,500 : 39,900 : 625

17 सितंबर : 50,600 : 48,100 : 39,400 : 600

16 सितंबर : 50,700 : 48,200 : 39,500 : 600

15 सितंबर : 51,300 : 48,800 : 40,000 : 600

14 सितंबर : 51,500 : 49,000 : 40,300 : 600

13 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 600

10 सितंबर : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 580

09 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 580

08 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

07 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 570

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।