Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gold Silver Rate Today : गिरते-गिरते ठिठक गया सोना, खरीदारी का बेहतर मौका, जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today पितृपक्ष 11 सितंबर से शुरू हुआ था। उस दिन से पांच दिन में सोने का भाव 1200 रुपये तक गिर गया था अब तो तीन दिन से ज्यादा हो गया सोने का भाव ठिठक गया है। हालांकि चांदी का भाव स्थिर है।

By Jitendra SinghEdited By: Updated: Tue, 20 Sep 2022 10:33 AM (IST)
Hero Image
Gold Silver Rate Today : गिरते-गिरते ठिठक गया सोना, जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव

जमशेदपुर, जासं। पितृपक्ष के शुरू होते ही आभूषण बाजार का माहौल ही बदल गया। आम धारणा है कि इस अवधि में मांगलिक कार्य नहीं होते हैं, शायद इसीलिए सोने-चांदी का बाजार थी थम सा गया है। पितृपक्ष 11 सितंबर से शुरू हुआ था।

उस दिन से पांच दिन में सोने का भाव 1200 रुपये तक गिर गया था, अब तो तीन दिन से ज्यादा हो गया सोने का भाव ठिठक गया है। हालांकि चांदी का भाव स्थिर है। वह 600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका है। वैसे पिछले महीने चांदी का भाव 620 रुपये तक चला गया था। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो सोना खरीदने का यह बेहतर अवसर है। इस बीच सोने-चांदी के भाव इधर-उधर होंगे, लेकिन ज्यादा नहीं।

डालर के साथ-साथ रुपया भी स्थिर

शहर के आभूषण कारोबारी पीयूष आडेसरा बताते हैं कि अभी सोने-चांदी का बाजार लगभग स्थिर है। रुपया भी ज्यादा नहीं गिर रहा है। रुपया गिरेगा तो सोने का भाव चढ़ेगा। अभी डालर भी इसी हिसाब से चल रहा है। अमेरिकी फेडरल बैंक में भी ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्याज दर को थोड़ा नीचे किया गया है। इसका असर भी सोने या आभूषण के बाजार पर पड़ता है। कोरोना का असर भी नहीं के बराबर है। अब दुनिया का कोई देश इस समस्या से नहीं जूझ रहा है, लेकिन दो साल में जो अर्थ व्यवस्था बिगड़ी है, उसे पटरी पर लौटने में कम से कम एक साल तो लगेंगे ही। उम्मीद है कि अगले वर्ष से मुद्रास्फीति दर सामान्य हो जाएगी।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

20 सितंबर : 50,600 : 48,100 : 39,400 : 600

17 सितंबर : 50,700 : 48,200 : 39,500 : 600

15 सितंबर : 51,300 : 48,800 : 40,000 : 600

14 सितंबर : 51,500 : 49,000 : 40,300 : 600

13 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 600

10 सितंबर : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 580

09 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 580

08 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

07 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 570

06 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

04 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

03 सितंबर : 51,900 : 49,300 : 40,500 : 570

02 सितंबर : 51,400 : 48,900 : 40,100 : 560

01 सितंबर : 52,000 : 49,400 : 40,600 : 570

3़1 अगस्त : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 590

29 अगस्त : 52,600 : 50,000 : 41,100 : 590

27 अगस्त : 52,700 : 50,100 : 41,100 : 590

26 अगस्त : 53,000 : 50,400 : 41,300 : 600

25 अगस्त : 52,800 : 50,200 : 41,200 : 600

23 अगस्त : 52,500 : 49,900 : 41,000 : 590

20 अगस्त : 52,900 : 50,300 : 41,300 : 600