Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे की जमकर हुई धुनाई, पुलिस ने बड़ी मशक्कत से बचाई जान, जमकर हुआ हंगामा

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे और भाजपा नेता कमलेश साहू की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि कमलेश साहू नशे में धुत्त थे और गाली-गलौच कर रहे थे। कमलेश साहू ने जंबो अखाड़ा के ब्रज किशोर पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं ब्रज किशोर ने कमलेश साहू पर नशे में धुत्त होकर गाली-गलौच करने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

By Anwesh Ambashtha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 08 Jul 2024 11:51 AM (IST)
Hero Image
कमलेश साहू को टीएमएच में भर्ती कराने के बाद अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कमलेश साहू की रविवार देर शाम बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना रविवार देर शाम की है। घायल कमलेश साहू को टीएमएच में दाखिल कराया गया है। बता दें कि कमलेश साहू ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के भतीजे हैं।

घटना की सूचना पर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया। कमलेश साहू ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले का आरोप जंबो अखाड़ा के ब्रज किशोर उर्फ बंटी सिंह पर लगाया है।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भालूबासा में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी अनुसार, कमलेश साहू अपने साथियों के साथ जंबो अखाड़ा के ब्रज किशोर के घर की ओर गए थे। वहां कमलेश साहू की ब्रज किशोर सहित अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज हुई थी। उस समय दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया था।

इसके बाद कमलेश साहू कुछ देर बाद दोबारा अपने साथी के साथ पहुंचे, जिसपर विवाद हो गया। लोगों ने कमलेश साहू को लात-घूंसे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमलेश को हेलमेट पहनाकर किसी तरह घटनास्थल से बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोग पुलिस के साथ भी उलझ गए।

कमलेश साहू को मौके से ले जाने के बाद ग्रामीण सीतारामडेरा थाने पहुंच गए। ग्रामीण थाने का घेराव करके कमलेश पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, देर रात तक चलता रहा।

ब्रज किशोर ने दर्ज कराई शिकायत

मामले में ब्रज किशोर उर्फ बंटी सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कमलेश साहू नशे में थे और वह मेरे घर पर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं से गलत व्यवहार किया और मारपीट भी की। नशे में होने के कारण घर के पास कई बार जमीन पर गिर गए।

पत्थरबाजी और महिलाओं का कपड़ा फाड़ने का लगाया आरोप

ब्रज किशोर ने आरोप लगाया कि कमलेश के साथी दुर्गा यादव और अन्य ने हमारे ऊपर पत्थरबाजी भी की। घटना में परिचित मयूर मुखी उर्फ मुन्ना को पत्थर लगी, जिसके कारण उसका पैर टूट गया। महिलाओं का कपड़ा फाड़ दिया गया।

कानूनी कार्रवाई करने की मांग की

ब्रज किशोर ने मांग की कि मामले में कमलेश साहू, दुर्गा यादव, अभिजीत पैगरा समेत अन्य पर कानूनी कार्रवाई की जाए। कमलेश साहू और अन्य ने उन्हें जान माल का खतरा है। अगर मुझे कुछ होता है तो इसके लिए कमलेश साहू और उसके साथी जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें: 'हेमंत कार्रवाई करें, सरकार को दूंगा समर्थन', इस मामले में सरयू राय ने दिया बड़ा बयान

Ranchi News: कोयला व्यवसायी पर गोली चलाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 पिस्टल व बाइक भी बरामद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें