Move to Jagran APP

अपने स्कूल पहुंचकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री, जमशेदपुर पश्चिम के छात्र, शिक्षक, पदाधिकारियों को किया सम्मानित

टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय कदमा पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भावुक हुए। उन्हें स्कूल में बिताए गए पलों की याद आ गई। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के टापर छात्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों कर्मचारियों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

By Jagran NewsEdited By: Uttamnath PathakUpdated: Sun, 16 Oct 2022 11:09 AM (IST)
Hero Image
टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय कदमा में बैठे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता।
जासं, जमशेदपुर : डब्बा स्कूल कदमा यानि टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय कदमा में बिताएं गए पलों को याद करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे उस समय बोरा लेकर पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से हमेशा एक अलग ही लगाव और जुड़ाव बना रहेगा। मालूम हो कि बन्ना गुप्ता ने इस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। विद्यालय में निर्मित नए भवन का भी उन्होंने उद्घाटन किया तथा क्लास रूम में बच्चों के साथ बैठकर अपने बचपन के दिनों को याद किया। इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, शिक्षक के अलावा बेहतर कार्य करने वाले शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सम्मानित किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा शिक्षिका शिप्रा ने दिलाई स्कूल को राष्ट्रीय पहचान

माध्यमिक परीक्षा 2022 में पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र अभिजीत शर्मा जिसने राज्य में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था अभिजीत शर्मा तथा दो अन्य छात्र को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में मोना भूमिज कबीरिया उर्दू उच्च विद्यालय , जिला शिक्षा खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार तथा सुप्रभा पांडा डीबीएमएस हाई स्कूल को सम्मानित किया गया । शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक संकुल से प्राइमरी तथा मिडिल स्कूल के दो-दो शिक्षक को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया तथा पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के संकुल में पदस्थापित सभी बीआरपी तथा सीआरपी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 प्राप्त शिक्षिका शिप्रा मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस विद्यालय की शिक्षिका को शिक्षक का सर्वोच्च सम्मान मिलना वाकई गौरव की बात है। इस स्कूल को डब्बा स्कूल से राष्ट्रीय स्तर का स्कूल बनाने के लिए शिक्षिका शिप्रा को बधाई भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री का स्वागत शिक्षा प्रतिनिधि अर्जुन सिंह के द्वारा तथा बच्चों के द्वारा शंखनाद कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बलेरिया , जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, एसडीओ एजुकेशन आशीष पांडे , आरइओ सरिता कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर -2 तेजिंदर कौर तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर-1 अनीता सिन्हा भी उपस्थित थे ।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।