Move to Jagran APP

Heat Wave: गर्मी में खाएं यह फल और सब्जियां अंदर से महसूस करेंगे ठंडक, जानिए डायटीशियन अनु सिन्हा से लू से बचने के तरीके

Heat Wave गर्मी हर दिन के साथ लगातार बढ़ता ही जा रहा है इस बार भी जमशेदपुर में तापमान ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में गर्मी और लू से बचने के लिए ये आसान तरीका अपना सकते हैं।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 14 Apr 2022 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2022 10:35 AM (IST)
Heat Wave: जमशेदपुुर में आसमान से गिर गर्मी की आग।

जमशेदपुर, जासं। लौहनगरी जमशेदपुर में गर्मी ने अपना रिकार्ड ही तोड़ दिया है। जमशेदपुर का पारा 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुकी है। जिस तरह मौसम का यह मिजाज दिखाई दे रही है, आने वाले दिनों में कम होने का कोई चांस नहीं दिख रहा है। इस भीषण गर्मी और लू से अपने आप को बचाना जरूरी है। इस संबंध में जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा बता रहीं है कुछ खान-पीने का उपाय। यदि आप डायटीशियन द्वारा बताए गए उपायों पर ध्यान दिया तो आप आसानी से अपने शरीर को गर्मी व लू से बचा सकते हैं। इसके लिए खाद्य पदार्थ हैं, जिनके खाने से आपका शरीर को ठंडा रखेगा और गर्मी से होने वाले बीमारी को दूर रखेगा। डायटीशिनय अनु सिन्हा बता रहीं है कुछ खाने की लिस्ट, जो आपके लिए बेहद ही लाभदायक शाबित हो सकती है।

अंकुरित मूंग

गर्मी के दिनों में अंकुरित मूंग शरीर के लिए बेहद लाभदायक है। रात को मूंग को भिगा दें और उसे अंकुरित हो जाने दें। इसके बाद सुबह इसमें नींबू, प्याज, टमाटर आदि मिला लें। इसके खाने से आप गर्मी के प्रभाव से बच सकेंगे।

गर्मी में मिलने वाले फल

डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए गर्मी में मिलने वाले फलों का अधिक से अधिक सेवन करें। जैसे कि तरबूज, खरबूजा, आम, ककड़ी आदि का सेवन करें। इन फलों को चाहे जूस बनाकर पीएं या फिर काटकर खाएं। इससे शरीर को ठंडक पहुंचती है।

नारियल पानी

गर्मी के दिनों में नारियल पानी शरीर के लिए रामबाण से कम नहीं है। नारियल पानी में शरीर को हाइड्रेट करने की क्षमता होती है। यह शरीर को गर्मी में संतुलित रखने में मदद करता है।

करेला

गर्मी के दिनों में जो सब्जियां मिलती हैं, उनका प्रयोग खाने में अवश्य करें। इसमें करेला सबसे बेहतर है। गर्मी के करेले की सब्जी या जूस बना कर सेवन करने से शरीर की गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है।

अनानस

अनानस में ब्रोमेलेन नाम का एंजाइम होता है। यह गर्मी में शरीर को सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और एंजाइम शरीर को डीटाक्सिफाई करता है।

लौकी की सब्जी

लौकी की सब्जी में एक प्रकार से पानी है। लौकी की सब्जी खाने से आपको अंदर से ठंडा रखेगी। यह शरीर में पानी की संचार करती है। लौकी में पोटैशियम होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

जौ के आटे

गर्मी के दिनों में यदि गर्मी से बचना है तो गेहूं के आटे के स्थान पर जौ के आटे का सेवन करें। जौ के आटे आंत से खराब पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके रोटी खाने से शरीर ठंडा रहता है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.