Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indira Gandhi Jayanti: चाईबासा कांग्रेस भवन में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती

Indira Gandhi Jayanti लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसजनों के द्वारा चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गयी। भारतीय राजनीति में महिला नेतृत्व की सूची में इंदिरा गांधी का नाम शीर्ष पर आता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Fri, 19 Nov 2021 04:40 PM (IST)
Hero Image
इंदिरा गांधी ने कभी देश के मान सम्मान से समझौता नहीं किया।

चाईबासा, जागरण संवाददाता। सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका रखनेवाली लौह महिला  श्रीमती इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसजनों के द्वारा चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गयी।

इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में महिला नेतृत्व की सूची में इंदिरा गांधी का नाम शीर्ष पर आता है। भारत के चांद पर पहुंचने की बात हो या परमाणु शक्ति बनने की बात, पंजाब में फैले उग्रवाद को उखाड़ फेंकने के लिए ऑपरेशल ब्लू स्टार चलाने की बात हो या फिर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर देने की बात इंदिरा गांधी की दृढ़ राष्ट्रभक्ति से संभव हो पाया। इंदिरा गांधी के रहते देश में सांप्रदायिक शक्तियां कभी सर नहीं उठा पाई। भले ही उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने कभी देश के मान सम्मान से समझौता नहीं किया।

इनकी रही कार्यक्रम में मौजूदगी

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीला नाग सांसद प्रतिनिधि शंकर बिरुली, जितेंद्र नाथ ओझा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महिला सचिव पूनम हेम्ब्रम, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तांतनगर नूतन बिरुवा, सदर जांनवी कुदादा, टोन्टो नीति गोडसरा, कांग्रेस नेता कृष्णा सोय, बिरसा कुंटिया, राजेन्द्र कश्यप, विपीन पुर्ती, विक्रम हेम्ब्रम इत्यादि मौजूद रहे।