Move to Jagran APP

ISL 2022-23 : आइपीएल को टक्कर दे रहा आइएसएल, करोड़ों में बिक रहे खिलाड़ी

ISL 2022-23 पिछले साल जमशेदपुर एफसी से जुड़े नाइजीरियाई फारवर्ड डेनियल चीमा चुवुकु टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। चीमा को टीम प्रबंधन ने 1.6 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है। दूसरे नंबर पर इंग्लिश खिलाड़ी जे इमैनुएल थामस (जेट) हैं जिनपर टीम ने 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 10 Oct 2022 10:57 AM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2022 10:57 AM (IST)
ISL 2022-23 : आइपीएल को टक्कर दे रहा आइएसएल, करोड़ों में बिक रहे खिलाड़ी

जितेंद्र सिंह, जमशेदपुर : इंडियन सुपर लीग अब इंडियन प्रीमियर लीग को टक्कर देता नजर आ रहा है। आइएसएल में जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) की ओर से खेल रहे खिलाड़ियों की अनुबंध राशि देख इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

चीमा चुवुकु जेएफसी के सबसे महंगे खिलाड़ी

इस सीजन में सात ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन पर मेन आफ स्टील ने एक करोड़ से अधिक खर्च किए। पिछले साल जमशेदपुर एफसी से जुड़े नाइजीरियाई फारवर्ड डेनियल चीमा चुवुकु टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। चीमा को टीम प्रबंधन ने 1.6 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है।

1.5 करोड़ में खरीदे गए जेट

दूसरे नंबर पर इंग्लिश खिलाड़ी जे इमैनुएल थामस (जेट) हैं, जिनपर टीम ने 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए। टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के अनुबंध में 20 करोड़ से अधिक खर्च किए। एक सीजन में जमशेदपुर एफसी को 50 करोड़ से अधिक का खर्च होता हैं, जिसका आधा खर्च टाटा स्टील वहन करती है। पेश है जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट....

खिलाड़ी-डेनियल चीमा चुवुकु

  • अनुबंध राशि-1.6 करोड़
  • उम्र-31 साल
  • जन्म स्थान-केनो, नाइजीरिया
  • पोजीशन-फारवर्ड

खिलाड़ी-जे इमैनुएल थामस

  • अनुबंध राशि-1.5 करोड़ रु.
  • उम्र-31 साल
  • जन्म स्थान-लंदन, इंग्लैंड
  • पोजीशन-स्ट्राइकर

खिलाड़ी-पीटर हार्टले

  • अनुबंध राशि-1.4 करोड़ रुपए
  • उम्र-34 साल
  • जन्म स्थान-हार्टलेपूल, इंग्लैंड
  • पोजीशन-डिफेंडर

खिलाड़ी-एली साबिया

  • अनुबंध राशि-1.4 करोड़
  • उम्र-34 साल
  • जन्म स्थान-साओ पाउलो, ब्राजील
  • पोजीशन-डिफेंडर

खिलाड़ी-हैरी सायर

  • अनुबंध राशि-1 करोड़
  • उम्र-25 साल
  • जन्म स्थान-ब्रिसबेन, आस्ट्रेलिया
  • पोजीशन-फारवर्ड

खिलाड़ी-वेलिंगटन प्रायरी

  • अनुबंध राशि-1 करोड़
  • उम्र-32 साल
  • जन्म स्थान-साओ पाउलो, ब्राजील
  • पोजीशन-मिडफील्डर

खिलाड़ी-फारूख चौधरी

  • अनुबंध राशि-70 लाख रु.
  • उम्र-25 साल
  • जन्म स्थान-अंबरनाथ, महाराष्ट्र
  • पोजीशन-मिडफील्डर

खिलाड़ी-सेमिनीलेन डोंगल

  • अनुबंध राशि-60 लाख रु.
  • उम्र-28 साल
  • जन्म स्थान-सैकुल, मणिपुर
  • पोजीशन-विंगर

खिलाड़ी-रित्विक दास

  • अनुबंध राशि-60 लाख रु.
  • उम्र-25 साल
  • जन्म स्थान-आसनसोल, बंगाल
  • पोजीशन-मिडफील्डर

खिलाड़ी-इशान पंडिता

  • अनुबंध राशि-50 लाख रु.
  • उम्र-24 साल
  • जन्म स्थान-नयी दिल्ली
  • पोजीशन-फारवर्ड

खिलाड़ी-प्रतीक चौधरी

  • अनुबंध राशि-50 लाख रु.
  • उम्र-32 साल
  • जन्म स्थान-मुंबई
  • पोजीशन-सेंटर बैक

खिलाड़ी-टीपी रेहनेश

  • अनुबंध राशि-45 लाख रु.
  • उम्र-29 साल
  • जन्म स्थान-कोझीकोड
  • पोजीशन-गोलकीपर

खिलाड़ी-दिनलियाना

  • अनुबंध राशि-45 लाख रु.
  • उम्र-24 साल
  • जन्म स्थान-मिजोरम
  • पोजीशन-राइट बैक

खिलाड़ी-रिकी लालममावा

  • अनुबंध राशि-45 लाख रु.
  • उम्र-31 साल
  • जन्म स्थान-मिजोरम
  • पोजीशन-डिफेंडर

खिलाड़ी-जर्मनप्रीत सिंह

  • अनुबंध राशि-45 लाख रु.
  • उम्र-26 साल
  • जन्म स्थान-गुरदासपुर, पंजाब
  • पोजीशन-मिडफील्डर

खिलाड़ी-जितेंद्र सिंह

  • अनुबंध राशि-35 लाख रु.
  • उम्र-21 साल
  • जन्म स्थान-कोलकाता, बंगाल
  • पोजीशन-मिडफील्डर

खिलाड़ी-लालदिनपुइया

  • अनुबंध राशि-25 लाख रु.
  • उम्र-25 साल
  • जन्म स्थान-मिजोरम
  • पोजीशन-डिफेंडर

खिलाड़ी-बोरिस सिंह

  • अनुबंध राशि-25 लाख रु.
  • उम्र-22 साल
  • जन्म स्थान-इंफाल, मणिपुर
  • पोजीशन-डिफेंडर

खिलाड़ी-कोमल थटाल

  • अनुबंध राशि-25 लाख रु.
  • उम्र-22 साल
  • जन्म स्थान-सिक्किम
  • पोजीशन-मिडफील्डर

खिलाड़ी-उवैस मोहम्मद

  • अनुबंध राशि-15 लाख रु.
  • उम्र-24 साल
  • जन्म स्थान-नीलांबुर, केरल
  • पोजीशन-डिफेंडर

खिलाड़ी-शेख साहिल

  • अनुबंध राशि-15 लाख रु.
  • उम्र-22 साल
  • जन्म स्थान-बैरकपुर, बंगाल
  • पोजीशन-मिडफील्डर

खिलाड़ी-रक्षित डागर

  • अनुबंध राशि-10 लाख रु.
  • उम्र-29 साल
  • जन्म स्थान-दिल्ली
  • पोजीशन-गोलकीपर

खिलाड़ी-विशाल यादव

  • अनुबंध राशि-10 लाख रु.
  • उम्र-20 साल
  • जन्म स्थान-उत्तरप्रदेश
  • पोजीशन-गोलकीपर

This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.