Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Jharkhand 10th 12th Result 2022: झारखंड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित...कोल्हान के अभिजीत शर्मा ने किया टॉप...तन्नु कुमारी बनीं 12वीं में दूसरी स्टेट टॉपर

JAC Jharkhand 10th 12th Result 2022 झारखंड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्टt बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। इस बार मैट्रिक परीक्षा में 4 लाख और इंटर परीक्षा में 3.5 लाख छात्र शामिल हुए हैं। रिजल्टर को लेकर छात्र बेहद उत्साबहित हैं।

By Madhukar KumarEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 03:49 PM (IST)
Hero Image
JAC Jharkhand 10th 12th Result Updates 2022: झारखंड मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट।

जमशदेपुर, जासं। JAC Jharkhand 10th 12th Result 2022 झारखंड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है, हालंकि पूरे झारखंड में कोल्हान के अभिजीत शर्मा ने टॉपर रहे। जमशेदपुर से बन्नु कुमारी, तानिया साह, रिया कुमारी, मिशा वर्मा और नितु कुमारी ने टॉप किया है।

अभिजीत शर्मा ने किया टॉप

मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में झारखंड में कोल्हान प्रमंडल ने बाजी मारी है। एसआरके हाई स्कूल बिष्टुपुर के छात्र अभिजीत शर्मा स्टेट टापर बने हैं। वहीं दूसरी ओर प्ल्स टू हाईस्कूल बड़ाजुड़ी प्लस टू हाई स्कूल की तन्नु कुमारी  दूसरी स्टेट टापर बनी है। तीसरे स्टेट टापर में कार्मेल हाई स्कूल चक्रधरपुर की छात्रा तानिया शाह का नाम शामिल है

चक्रधरपुर की तानिया शाह ने बढ़ाया पश्चिम सिंहभूम का नाम, राज्य में संयुक्त टापर बनी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कार्मेल उच्च विद्यालय चक्रधरपुर की तानिया शाह ने 490 अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में मैट्रीक में संयुक्त टापर होने का गौरव प्राप्त की है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिला की भी टापर है। जबकि पूरे राज्य में सातवें नंबर पर रहने वाले संत जेवियर बालक उच्च विद्यालय के प्रेम प्रकाश सिंह 484 अंक प्राप्त कर जिला में दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं राज्य में 8 वें स्थान प्राप्त करने वाली संत जेवियर बालिका उच्च विद्यालय की प्रगति रंजन 483 अंक प्राप्त कर जिला की तीसरी टापर होने की गौरव प्राप्त की है।

95.60 फीसदी छात्र सफल हुए।

इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए 3,99,920 छात्रों ने आवेदन किया गया था, जबकि परीक्षा में 3,91,100 छात्र शामिल हुए, जिसमें से 3,73,892 छात्र उतीर्ण हुए। वहीं बात अगर प्रथम वर्ग से उतीर्ण होने वाले छात्रों की करें, तो इसमें 2,25,854 छात्र-छात्राएं प्रथम वर्ग से पास हुई हैं। जबकि 1,24,514 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी से पास हुएं हैं. जबकि 23,524 छात्र-छात्रा तृतीय श्रेणी से पास हुई है. जबकि इस बार कुल उतीर्ण छात्रों का प्रतिशत 95.60 रहा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर