Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jamshedpur lok sabha Chunav Result : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर खूब हुई रस्साकशी, आखिर में BJP को मिल ही गई 7वीं जीत

Jamshedpur lok sabha election Result Live जमशेदपुर लोकसभा सीट पर आज परिणाम आ गया। झारखंड की 14 सीटों में से यह काफी अहम है। भाजपा ने इस सीट से सातवीं बार भी जीत हासिल कर ली है। जबकि कांग्रेस और झामुमो पहले इस सीट पर तीन-तीन बार कब्जा जमा चुकी है। वहीं भाकपा और झाविमो ने भी एक-एक बार जीत हासिल की है।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:31 PM (IST)
Hero Image
Jamshedpur lok sabha Chunav Result: जमशेदपुर सीट पर खूब हुई रस्साकशी, आखिर में BJP को मिल ही गई 7वीं जीत

जागरण टीम, जमशेदपुर। Jamshedpur lok sabha chunav Result 2024 : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार सातवीं बार कब्जा जमा ही लिया। मंगलवार को आए लोकसभा चुनावों के परिणामों के अनुसार, यहां भाजपा के विद्युत वरण महतो ने 259782 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।

विद्युत वरण महतो को यहां कुल 726174 वोट मिले हैं। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के समीर कुमार मोहंती को 466392 वोट से संतोष करना पड़ा है।

जमशेदपुर सीट का यह है इतिहास

जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया था। यहां 1991-99 तक, शैलेंद्र महतो और आभा महतो (पति-पत्नी) लगातार चार बार जीते। जमशेदपुर लोकसभा सीट से इस बार भी बीजेपी ने सांसद विद्युत वरण को उम्मीदवार बनाया था।

विद्युत वरण महतो वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं, आइएनडीआइए में यह सीट झामुमो के लिए छोड़ी गई है। झामुमो की ओर से विधायक समीर महंती को उम्मीदवार बनाया गया।

इस संसदीय चुनाव में भाजपा व झामुमो के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है। दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने एडी चोटी का जोर लगाया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने छह बार जीत (1996, 1998, 1999, 2009, 2014, 2019) हासिल की।

कांग्रेस ने तीन बार जीत (1967, 1984, 2004) हासिल की। वहीं झामुमो ने भी तीन बार जीत (1989, 1991, 2011) की। इसके अलावा भाकपा ने एक बार जीत (1962) और झाविमो ने एक बार जीत (2011) हासिल की।

2019 में बढ़ा था भाजपा का वोट प्रतिशत

लोकसभा चुनाव 2019 में जमशेदपुर सीट पर कुल 1703279 मतदाता थे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरन महतो को जीत हासिल हुई थी और उन्हें 679632 वोट हासिल हुए थे।

इस चुनाव में 67.19 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। भाजपा को 59.39 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी झामुमो के चम्पाई सोरेन को 32.99 प्रतिशत वोट मिले थे।

उन्हें कुल 377542 मत प्राप्त हुए थे। जीत का अंतर 302090 रहा था। इससे पहले वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव के दौरान 1581665 मतदाता दर्ज थे।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरन महतो ने कुल 464153 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में कुल 66.33 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

उन्हें लोकसभा क्षेत्र में मतदान का 44.24 प्रतिशत वोट मिला, जबकि जेवीएम उम्मीदवार अजय कुमार को 364277 वोट मिले थे। उन्हें कुल मतदान का 34.72 प्रतिशत वोट मिला था।

लोकसभा चुनाव 2014 में इस संसदीय सीट पर जीत का अंतर 99876 रहा था। वहीं वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को कुल मतदान का 45.3 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। इस चुनाव में 119663 मतों के झामुमो के सुमन महतो को हराया था।

ये मतदाता बनते हैं फैक्टर

जमशेदपुर संसदीय सीट की बात करें तो 60 प्रतिशत मतदाता शहरी और 40 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र में है। इस क्षेत्र में कुड़मी, आदिवासी, उड़िया, बंगाली और बिहारी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वहीं मुस्लिम, छत्तीसगढ़ी, कुशवाहा, यादव जैसे अन्य समुदायों का भी प्रभाव है। राजनीतिक दल जातिगत आंकड़ों को जुटाकर लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं, उनके संस्थाओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं।

जमशेदपुर में हैं छह विधानसभा क्षेत्र

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी शामिल हैं। घाटशिला और पोटका सीटें एसटी तथा जुगसलाई एससी के लिए आरक्षित है। बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी सामान्य वर्ग के लिए है।

जमशेदपुर संसदीय सीट के आंकड़े एक नजर में

  • कुल मतदाता - 1841646
  • पुरुष मतदाता - 924246
  • महिला मतदाता - 917272
  • ट्रांसजेंडर - 134

जमशेदपुर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  1. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी
  2. बिद्युत वरण महतो, भारतीय जनता पार्टी
  3. समीर कुमार महान्ती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
  4. अंगद महतो, आमरा बंगाली
  5. अरूण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना
  6. अशोक कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  7. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी(पी)
  8. धार्मू टुडू, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
  9. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी
  10. महेश कुमार, राइट टु रिकॉल पार्टी
  11. शेख आखिरउद्दीन, बहुजन महा पार्टी
  12. सनका महतो, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  13. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी
  14. अरूण महतो, निर्दलीय
  15. आनन्द मुखी, निर्दलीय
  16. इन्द्र देव प्रसाद, निर्दलीय
  17. जी जयराम दास, निर्दलीय
  18. जितेन्द्र सिंह, निर्दलीय
  19. जुझार सोरेन, निर्दलीय
  20. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय
  21. पार्वती किस्कू, निर्दलीय
  22. बब्लु प्रसाद दाँगी, निर्दलीय
  23. बिश्‍वनाथ महतो, निर्दलीय
  24. साधु चरण पाल, निर्दलीय
  25. सौरभ विष्णु, निर्दलीय

झारखंड के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें

Lohardaga lok sabha Chunav Result : लोहरदगा लोकसभा सीट पर जीत-हार का अंतर ऐसा रहा, भाजपा-कांग्रेस के बीच भिड़ंत

Hazaribagh lok sabha Chunav Result : हजारीबाग लोकसभा सीट पर BJP का फिर चलेगा जादू? कांग्रेस भी लगा रही जोर