Jharkhand Rain: जमशेदपुर के तटीय इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, आश्रय गृह में शरण लेने की अपील
मानगो में तटीय इलाके में बाढ़ का पानी घुसने की खबर से नगर निगम अलर्ट हो गया है। निगम बाढ़ के फैलाव को रोकने और प्रभावितों की मदद के लिए तैयार है। अधिकारियों द्वारा संभावित बाढ़ वाले इलाकों में निगरानी की जा रही है और लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बस्तियों में लाउडस्पीकर से नदी की ओर बच्चों को न जाने की चेतावनी दी जा रही है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो के तटीय इलाके में बाढ़ का पानी घुसने की खबर के बाद मानगो नगर निगम पूरी तरह सतर्क हो गया है। बाढ़ के पानी के फैलाव को रोकने तथा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव तैयारी कर लिया है।
मानगो के उप प्रशासक कृष्ण कुमार के आदेश के बाद सिटी मैनेजर निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव आदि संभावित बाढ़ वाले इलाके में स्थिति की निगरानी कर रहा है और बाढ़ से किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान न हो इसके लिए लोगों को सतर्क कर रहा है।
इसके अलावा बस्तियों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सचेत किया जा रहा है, खासकर बच्चों को नदी की ओर नहीं जाने की नसीहत दी जा रही है। इसमें दाईगुट्टू कुंवरबस्ती, चाण्क्यपुरी, आजादनगर, वारिसकालोनी, बगलागोड़ा, शांतिनगा, रामनगर, कृष्णानगर आदि इलाके में लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
सिटी मैनेजर निशांत कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। उन्हें कहा जा रहा है कि यदि तटीय इलाके बाढ़ आने की स्थिति में निगम द्वारा बनाए गए आश्रय गृह में जाकर शरण ले सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।