Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jamshedpur News: बच्चों में पगड़ी और गुरुवाणी के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए साकची गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की अच्छी पहल

Jamshedpur News प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि सिख धर्म में दस्तार का विशेष महत्व है। एक अच्छा दस्तार ही अच्छे किरदार का प्रतीक होता है। दस्तार इसके धारकों में आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करती है।

By Madhukar KumarEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2022 11:25 AM (IST)
Hero Image
Jamshedpur News: बच्चों में पगड़ी और गुरुवाणी के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए साकची गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की अच्छी पहल

जमशेदपुर, जासं। सिख बच्चों में दस्तार (पगड़ी) व गुरुवाणी के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा रविवार को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। साकची गुरुद्वारा में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों के गुरुवाणी, दस्तार व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवाणी प्रतियोगिता में दिव्यांग बलबीर कौर, दस्तार में अमृतपाल सिंह, लवप्रीत सिंह ने दुमाला व हर्षदीप सिंह ने चित्रांकन प्रतियोगिता में विजेता बने। इसके अलावा जूनियर वर्ग में चित्रांकन प्रतियोगिता में हरजोत सिंह, दस्तार में अमनप्रीत सिंह, गुरुवाणी में समरप्रीत कौर ने मुकाबला जीता। प्रतियोगिता के दौरान दस्तार कोच राजकमल सिंह व दुमाला कोच अवनीत कौर ने दस्तार की महानता, सुदंरता व सहीं तरीके से पहनने के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरुवाणी के मुकाबले में बतौर जज प्रतिभागितयों को परखा। पूरी प्रतियोगिता में 281 बच्चों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सतनाम सिंह घुम्मन, रविंदरपाल सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, सुखवंत सिंह सुखु, अमरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, राजू मारवाह, हरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह, कृतजीत सिंह रॉकी, जसबीर सिंह गांधी, महेन्द्र सिंह, मित्तये सिंह, रणधीर सिंह सिधु, जयमल सिंह बरियार, प्रधान मनप्रीत सिंह सहित सिख नौजवान सभा व साकची यूनिट के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अच्छा दस्तार, अच्छे किरदार का प्रतीक : निशान

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि सिख धर्म में दस्तार का विशेष महत्व है। एक अच्छा दस्तार ही अच्छे किरदार का प्रतीक होता है। दस्तार इसके धारकों में आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करती है। वहीं, महासचिव परमजीत सिंह काले व शमशेर सिंह सोनी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को दस्तार व गुरुवाणी के महत्व को बताना है।

प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम

दस्तार प्रतियोगिता (सीनियर)

1. अमृतपाल सिंह

2. जसराज सिंह

3. करणवीर सिंह

दस्तार प्रतियोगिता (जुनियर)

1.अमनप्रीत सिंह

2. देवराज सिंह

3. अर्जुन सिंह

दुमाला प्रतियोगिता (सीनियर)

1. लवप्रीत सिंह

2. शरणदीप सिंह

3. गगनदीप सिंह

गुरबाणी प्रतियोगिता (सीनियर)

1. बलबीर कौर

2. मुस्कान कौर

3. नवराज सिंह

गुरबाणी प्रतियोगिता (जूनियर)

1. समरप्रीत कौर

2. किरतपाल कौर

3. अवनीत कौर

चित्रांकन प्रतियोगिता (सीनियर)

1. हर्षदीप सिंह

2. हसमित कौर

3. दिलप्रीत कौर

चित्रांकन प्रतियोगिता (जूनियर)

1. हरजोत कौर

2. गुरप्रीत कौर

3. अर्शदीप सिंह

चित्रांकन प्रतियोगिता (विशेष)

1. मुस्कान कौर

2. विराज सिंह

3. नवजोत सिंह